एक्सप्लोरर

Suar By Election 2023: शफीक अहमद अंसारी के लिए इस लिए प्रचार नहीं कर रहे हैदर अली खान, खुद बताई इसकी वजह

UP Bypoll 2023: नवाब हमजा मियां ने कहा कि राजनीति में दिल टूटना ना टूटना सब नसीब की बात होती है. सबसे पहले पार्टी का प्रत्याशी स्वार सीट पर 2022 में मैं ही बना था. आज भी सैकड़ों लोग मुझ से मिले.

Suar Assembly By Election 2023: रामपुर की स्वार विधानसभा उपचुनाव का प्रचार अंतिम दौर में चल रहा है. 10 मई को स्वार में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है. लेकिन अभी तक शफीक अहमद अंसारी के चुनाव प्रचार से नवाब हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां दूरी बनाये हुए हैं. शफीक अहमद अंसारी बीजेपी गठबंधन के अपना दल एस (Apna Dal S) से प्रत्याशी बनाए गए हैं. स्वार में अपना दल (एस) प्रत्याशी का एलान होने के बाद से हमजा मियां का दिल टूटा हुआ था. टिकट न मिलने से खामोश हमजा मियां ने पहली बार किसी न्यूज चैनल से बात की.

नवाब हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां का छलका दर्द

एबीपी न्यूज संवाददाता उबैदुर रहमान ने चुनाव प्रचार से दूरी बनाए जाने पर सवाल पूछा. उनका दर्द टिकट नहीं मिलने पर छलका. उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से मुझे प्रत्याशी बनाए जाने की उम्मीद थी. लेकिन पार्टी का फैसला है, इसलिए मैं पार्टी के फैसले से अलग नहीं हो सकता. चुनाव प्रचार से दूरी का कारण पारिवारिक समस्याएं थी. मेरे परिवार में एक सदस्य को कोरोना हो गया था. इसलिए मैं चुनाव प्रचार में नहीं जा सका. अब कल से मैं पार्टी प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी के लिए स्वार में चुनाव प्रचार करने जाऊंगा. 

पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार से दूरी बनाने का खुलासा

नवाब हमजा मियां ने कहा कि आज मेरी प्रत्याशी से मुलाकात हुई है और पार्टी के आदेश पर चुनाव प्रचार में निकलूंगा. राजनीति में दिल टूटना ना टूटना सब नसीब की बात होती है. पार्टी ने न जाने क्या अच्छा सोचा होगा. मेरे नसीब में जो होगा वह मुझे मिलेगा. जिसके नसीब में होता है उसे वही मिलता है. सबसे पहले पार्टी का प्रत्याशी स्वार सीट पर 2022 में मैं ही बना था. इसलिए इस बार भी मैं चाहता था कि पार्टी मुझे प्रत्याशी बनाए लेकिन अब पार्टी ने शफीक अहमद अंसारी को प्रत्याशी बनाया है तो मैं पार्टी के फैसले के साथ ही रहूंगा.

आज भी सैकड़ों लोग मुझ से मिले और स्वार चुनाव के बारे में बात हुई है. मैं भी स्वार में चुनाव प्रचार के लिए अब जाऊंगा. हर आदमी अपना प्रयास करता है. पार्टी से आप पूछिए कि क्या सोचकर टिकट दिया है. चार आदमी टिकट मांगते हैं. पार्टी एक व्यक्ति को टिकट देती है. इस का जवाब मैं नहीं दे सकता. मुकाबला दो पार्टियों के बीच में ही होने वाला है.

मैं चाहूंगा कि हमारी पार्टी का प्रत्याशी ही स्वार में चुनाव जीते और इसके लिए मैं कोशिश भी करूंगा. आज़ादी के समय से मेरे परिवार में राजनीति चलती रही है. मेरे दादा परदादा और पिता मंत्री, सांसद, विधायक रहे हैं. इसलिए राजनीति में ये सब चलता रहता है. आजम खान का विरोध सबसे पहले हमारे ही परिवार से रहा है. बाद में आजम खान के विरोध पैदा हुए. आजम खान से संपर्क करने की बात ही नहीं है. जितना विरोध हम लोगों ने आजम खान का किया है उतना जनपद में किसी ने नहीं किया है. 

UP Nagar Nikay Chunav: बरेली निगम में सवा तीन लाख मुस्लिम वोटर्स, फिर भी आज तक नहीं जीता मुस्लिम प्रत्याशी, जानें वजह

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget