एक्सप्लोरर

यूपीः ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्र ने टीचर को भेजा अश्लील मैसेज, पिता ने भी टीचर को ही धमकी दी, मामला दर्ज

मुरादाबाद में ऑनलाइन क्लास के दौरान टीचर को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में छात्र पर मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही छात्र के पिता पर भी महिला टीचर को धमकाने का आरोप है.

मुरादाबाद, एजेंसी। एक निजी स्कूल के छात्र के खिलाफ शिक्षिका को 'अश्लील संदेश' भेजने को लेकर मामला दर्ज किया गया है. 10वीं कक्षा के छात्र पर ऑनलाइन क्लास के दौरान शिक्षिका को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप है. छात्र के पिता के खिलाफ भी फोन पर 'शिक्षिका को धमकाने' के लिए केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह कार्रवाई की.

अपनी पुलिस शिकायत में, मुरादाबाद में सीबीएसई-संबद्ध स्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की 30 वर्षीय शिक्षिका ने आरोप लगाया कि जब वह गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाएं ले रही थीं तब उन्हें दो अनुचित संदेश भेजे गए थे. उन्होंने कहा कि संदेश कई अन्य छात्रों द्वारा भी पढ़े गए थे.

पिता ने दी धमकी उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, "मैंने छात्र के परिवार से संपर्क किया. हालांकि, उसके पिता ने अपने बच्चे को डांटने के बजाय, सुनने से इनकार कर दिया. उन्होंने मुझसे दुर्व्यवहार भी किया और धमकी दी." बाद में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सर्कल अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और एक विस्तृत जांच के लिए साइबर सेल को रिपोर्ट भेजी गई है.

पिता और बेटे पर मामला दर्ज सिविल लाइंस एसएचओ नवल मारवाह ने कहा, "छात्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 67 ए (यौन शोषण से संबंधित सामग्री के प्रकाशन या ट्रांसमिटिंग के लिए सजा आदि) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. जबकि उसके पिता पर आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है."

स्कूल ने नहीं लिया एक्शन मारवाह ने कहा कि छात्र के परिवार के अन्य विवरण अभी भी एकत्र किए जा रहे हैं. सूत्रों ने कहा कि स्कूल मामले से अवगत है, लेकिन अभी तक छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. स्कूल के अधिकारी किसी भी आधिकारिक टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए. गौरतलब है कि कोरोना महामारी को देखते हुए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget