एक्सप्लोरर

बरेली: हर्ष फायरिंग में गोली लगने से छात्र की दर्दनाक मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां 

यूपी के बरेली जिले में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में एक छात्र की मौत हो गई. मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. घटना के बाद खुशियां मातम में पसर गईं. घटना के बाद शादी की खुशियों वाले घर में मातम में पसर गया. 

बरेली: सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद शादी समारोह में हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला यूपी के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव का है. गांव में शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग से एक बीकॉम के छात्र की गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद शादी की खुशियों वाले घर में मातम में पसर गया. 

मौके पर ही मौत हो गई
मृतक छात्र भारत बीकॉम की पढ़ाई के साथ-साथ कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहा था. बीती रात पचपेड़ा गांव में बारात आई हुई थी और भारत दावत में गया हुआ था. वहां डीजे पर डांस हो रहा था. इस दौरान किसी ने अवैध असलहे से गोली चला दी. गोली भारत के सीने में लगी और भारत डीजे पर लहूलुहान होकर गिर गया. गोली लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद जिस घर में शादी की खुशियां थी, लोग जश्न में डूबे हुए थे और डांस कर रहे थे वहां मातम पसर गया. भारत की मौत होते ही गोली चलाने वाला शख्स रफूचक्कर हो गया.  

फरार आरोपी की तलाश जारी
मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने बताया कि बहेड़ी थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 2 टीमों का गठन किया गया है. एसपी सिटी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी शादी समारोह में हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. झूठी शान की खातिर लोग शादियों में जमकर फायरिंग करते हैं, जिससे हादसे भी होते हैं और लोगों की जान तक चली जाती है.

ये भी पढ़ें:  

बरेली: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव बदले जाने से नाराज परिजनों ने किया हंगामा, स्टाफ को पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget