एक्सप्लोरर

अजीब कहानी है इस गांव की, हर घर में है कब्र, किसी पर रसोईघर तो कहीं पर खेलते बच्चे

इसी गांव में रहनेवाले हैं नूर मोहम्मद के मुताबिक उनके घर में उनकी पत्नी और बच्ची की कब्र है। ये हाल अकेले नूर मोहम्मद का नहीं है, फिर चाहे फिरोज हो या फिर सरदार खां, सबकी एक ही कहानी है कि हर घर में कब्र है।

नितिन उपाध्याय,एबीपी गंगा। आगरा से 30 किमी दूर एक अजीब गांव जिसके बारे में आप सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे, दरसअल इस गांव का नाम है छह पोखर, और उस गांव में करीब 15 घर मुसलमानों के हैं लेकिन सभी ने अपने घर को ही कब्रिस्तान बना डाला है। आखिर क्या है इसकी वजह पढ़िए हमारी ये स्पेशल रिपोर्ट।

इसी गांव में रहनेवाले हैं नूर मोहम्मद के मुताबिक उनके घर में उनकी पत्नी और बच्ची की कब्र है। ये हाल अकेले नूर मोहम्मद का नहीं है, फिर चाहे फिरोज हो या फिर सरदार खां, सबकी एक ही कहानी है कि हर घर में कब्र है। एबीपी गंगा की टीम जब गांव पहुंची तो सबसे पहले हमने बात की 80 साल पार कर चुके मुंशी ठेकेदार से , तो वो अपनी मजबूरी बताते हुए बस एक ही बात कह रहे थे कि वो लोग भूमिहीन है और सार्वजनिक कब्रिस्तान नहीं है इसलिए मुर्दों को घर में ही दफनाना पड़ता है।

आगे जब हम मुंशी के घर के अंदर दाखिल हुए तो स्थिति वाकई में चौंकाने वाली थी, जहां घर में चूल्हा रखा हुआ था, वहीं कब्र बनी हुई थी, जहां बच्चे खेल रहे थे वहीं नूर मोहम्मद ने परिवार वालों को दफनाया हुआ था।

अजीब कहानी है इस गांव की, हर घर में है कब्र, किसी पर रसोईघर तो कहीं पर खेलते बच्चे

छह पोखर गांव की आबादी 4000 के करीब है जिसमें हर जाति और मजहब के लोग रहते हैं। 15 मुसलमान परिवार के करीब 90 से ज्यादा वोट भी है। लेकिन हिंदुओं के लिए श्मशान तो है लेकीन मुसलमानों का अपना कोई कब्रिस्तान नहीं है। एक दो मुस्लिम परिवार छोड़कर सभी भूमिहीन हैं। ज्यादातर लोग आगरा आकर मज़दूरी करते हैं।

एबीपी गंगा की टीम जब गांव में आगे बढ़ी तो देखा कि सरदार खान के घर शादी का कार्यक्रम हो रहा है लेकिन खाना बन रहा है, वो है कब्रों के ऊपर। लेकिन लोग नाराज नजर आये, क्योंकि ना नेताओं ने सुनी और ना ही अधिकारियों ने।

हालांकि 11 विसवां जमीन जरूर तालाब में कब्रिस्तान के लिए आवंटन की बात हुई है, लेकिन वह जगह भी अभी तक नहीं मिली है। लोगों का कहना है कि कभी कभी हालात यह होती है कि मिट्टी धसकने से कंकाल की हड्डियां बाहर निकल आती हैं।

हालांकि गांव का प्रधान जरूर इस समस्या का रास्ता निकालने की बात कह रहा है, लेकिन यह तभी हो सकता है जब गांव के दोनों पक्ष मिलकर रास्ता निकालें, और इन गरीब मुस्लिमों को 2 गज जमीन मयस्सर हो सके।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget