एक्सप्लोरर

नल नील ने जिस पत्थर से बनाया था लंका तक जाने का पुल, महाकुंभ में हो रहे उसके दर्शन, सामने आई ये तस्वीर

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और समूची वानर सेना के लंका जाने के लिए जिस पत्थर से नल और नील ने समुद्र पर पुल बनाया था, उसके दर्शन अब महाकुंभ में भी हो रहे हैं.

Maha kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में संत महात्माओं की अनूठी साधना और चमत्कार कदम-कदम पर देखने को मिल रहे हैं. यहां सन्यासियों के जूना अखाड़े के नागा संत बृहस्पति गिरि और प्रयाग गिरि भारी पत्थर के पानी में तैरने का चमत्कार दिखा रहे हैं. बाबा का दावा है कि इस पत्थर का संबंध त्रेता युग में भगवान राम की कथा से जुड़ा हुआ है. 

उनका कहना है कि जिस तरह से भगवान राम के आशीर्वाद से त्रेता युग में लंका युद्ध से पहले रामेश्वरम में डाले गए पत्थर समुद्र में तैर रहे थे और पुल बन गया था, इस तरह के आशीर्वाद से यह भारी पत्थर भी डूबने के बजाय पानी में तैर रहा है. जूना अखाड़े के नागा संन्यासी भारी पत्थर को पानी में तैराने का यह चमत्कार अखाड़े की छावनी में मुख्य द्वार के पास बनी अपनी कुटिया के बाहर दिखाते हैं. 

उन्होंने एक बड़े बर्तन में पानी भर रखा है और उसी में इस पत्थर को छोड़ दिया है. पत्थर पर भगवान शिव की एक मूर्ति को रखा है. इस तैरते हुए पत्थर को देखने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. कोई दूर से नमन करता है तो कोई पानी या पत्थर को छूकर आशीर्वाद लेता है. श्रद्धालु इस प्रभु राम का चमत्कार और नागा संत बृहस्पति गिरि और प्रयाग गिरि की साधना मानकर जयकारे लगाते हैं. 

महाकुंभ में जिस बात पर हुआ था विवाद फिर वही दोहराएंगी हर्षा रिछारिया? अखाड़ा परिषद ने साफ कर दी तस्वीर

यह कोई चमत्कार नहीं है- बाबा
हालांकि बाबा का कहना है कि यह उनका कोई चमत्कार नहीं है, बल्कि पत्थर रामेश्वरम से लाया गया है. पूजित होने और भगवान राम के आशीर्वाद के चलते भारी पत्थर पानी में डूबने के बजाय तैरता रहता है. नागा संत का कहना है कि इस पत्थर के दर्शन करने वालों को भगवान राम का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है.   

इस बारे में जूना अखाड़े के थानापति महंत सुमेर गिरि का कहना है कि राम नाम में इतनी ताकत होती है कि पत्थर भी तैरने लगते हैं. रोज़ाना प्रभु राम के नाम का जाप करने वालों के सभी कष्टों का निवारण होता है और उसके जीवन में खुशहाली आती है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget