एक्सप्लोरर

एसटीएफ प्रयागराज की बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी बदमाश समीर गिरफ्तार

एसटीएफ के आला अफसरों ने टीम की इस कामयाबी पर उनकी पीठ थपथपाई है और कहा है कि अपराध के खिलाफ पुलिस की ये मुहिम लगातार जारी रहेगी.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रयागराज से 50 हजार रुपये के इनामी डकैत समीर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस के मुताबिक, समीर कर्नलगंज थाने में दर्ज डकैती के एक पुराने मामले में वांछित था और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था. एसटीएफ की टीम ने उसे मंगलवार को प्रयागराज के दूरदर्शन केंद्र के पास से धर दबोचा.

एसटीएफ के अनुसार, समीर प्रतापगढ़ के कोहडौर थाना क्षेत्र के ग्राम सुम्हा तिवारीपुर खुर्द का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में समीर के अलावा वासिद अली, शेबू, मोहम्मद सलीम और शक्ति सिंह जैसे बदमाश भी सक्रिय हैं. इस गिरोह का सरगना समीर के गांव का ही रहने वाला शहनशाह है. यह गिरोह डकैती, लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए कुख्यात रहा है.

सरिया की दुकान पर बोला था धावा
पुलिस ने बताया कि 16 अगस्त 2022 को शहनशाह समीर के पास पहुंचा और प्रयागराज के मनमोहन पार्क चौराहा कटरा में एक सरिया की दुकान को लूटने की साजिश रची. इसके बाद समीर और उसके साथी दुकान की रेकी करने लगे. वारदात को अंजाम देने के लिए समीर ने शेबू के साथ मिलकर एक अपाचे बाइक चुराई और उसकी नंबर प्लेट बदल दी. फिर 17 अगस्त 2022 को सभी बदमाश एकजुट होकर सरिया की दुकान पर धावा बोल दिए. हथियारों के दम पर उन्होंने दुकान मालिक प्रियंक कुमार गुप्ता और उसके भतीजे मनी गुप्ता को डराया और 6 लाख रुपये लूट लिए. वारदात के बाद सभी बदमाश प्रतापगढ़ भाग गए और लूट का पैसा आपस में बांट लिया.

इस सनसनीखेज डकैती में शामिल ज्यादातर बदमाश पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके थे. कुछ ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था. लेकिन समीर लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था. पुलिस को मुखबिर के जरिए समीर की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली. एसटीएफ की टीम ने निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में दबिश दी और समीर को दबोच लिया.

Watch: नोएडा में थार का कहर, युवक को रौंदा; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

एसटीएफ का कहना है कि समीर के पकड़े जाने से इस गिरोह की कमर टूट गई है. पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है. बताया जा रहा है कि प्रयागराज और प्रतापगढ़ जिलों में इस गिरोह ने कई वारदातें की थीं. लोगों में इनके आतंक का आलम यह था कि दुकानदार रात में दुकान बंद करने से पहले दोबारा ताले जांचते थे. अब पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. गिरफ्तार समीर के खिलाफ कर्नलगंज थाने में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह गिरफ्तारी एसटीएफ के उन तमाम प्रयासों का नतीजा है, जो लगातार फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे हैं. एसटीएफ के आला अफसरों ने टीम की इस कामयाबी पर उनकी पीठ थपथपाई है और कहा है कि अपराध के खिलाफ पुलिस की ये मुहिम लगातार जारी रहेगी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Udham Singh Nagar News: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
उधम सिंह नगर: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
Uttarakhand News: पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत
Gorakhpur News: भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- 'UP भारत की आत्मा है'
गोरखपुर: भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- 'UP भारत की आत्मा है'
Israel Iran War: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच मुजफ्फरनगर में बढ़ी चिंता, खाड़ी देशों में रह रहे जिले के हजारों लोग
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच मुजफ्फरनगर में बढ़ी चिंता, खाड़ी देशों में रह रहे जिले के हजारों लोग

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: MVA की तरफ से शरद पवार का राज्यसभा जाना तय! कांग्रेस ने किया समर्थन का ऐलान
महाराष्ट्र: MVA की तरफ से शरद पवार का राज्यसभा जाना तय! कांग्रेस ने किया समर्थन का ऐलान
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब
Video:
"होली का पहला रुझान" दोस्तों ने RCC मशीन में डाल दिया लड़का, फिर सीमेंट की तरह घुमाया, वीडियो वायरल
Embed widget