एक्सप्लोरर

Bio Diversity Park: कानपुर में बनेगा प्रदेश का पहला बायो डायवर्सिटी पार्क, तीन चरणों में पूरा होगा काम

Bio Diversity Park: यूपी के कानपुर (Kanpur) में  जैव विविधता पार्क (Bio Diversity Park) का रास्ता साफ हो गया है. एनजीटी (National Green Tribunal) ने इसे अपनी हरी झंडी दे दी है. 

Kanpur Bio Diversity Park: कानपुर (Kanpur) के गंगा बैराज में प्रदेश के पहले जैव विविधता पार्क (Bio Diversity Park) का रास्ता साफ हो गया है. गंगा बैराज (Ganga Barrage) पर सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस के आगे गंगा बेसिन (Ganga Basin) में बनाए जाने वाले बायो डायवर्सिटी पार्क को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल  यानी एनजीटी (National Green Tribunal) ने अपनी हरी झंडी दे दी है. एनजीटी की तरफ से गंगा संरक्षण पर काम करने वाली दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के विशेषज्ञों की टीम ने पार्क का निरीक्षण करके हरी झंडी दी है. टीम ने इस स्थान को पार्क के लिए सबसे उपयुक्त बताया है.

खर्च होगा 50 करोड़ का बजट
एनजीटी की तरफ से गंगा संरक्षण पर काम करने वाली दिल्ली विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की टीम ने महानगर में 2 दिनों तक पार्क स्थल का निरीक्षण किया. टीम ने गंगा बेसिन को पार्क के लिए सबसे उपयुक्त जगह बताया है. टीम का नेतृत्व कर रहे दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ फैयाज खुदसर के अनुसार अगले 15 दिनों में उनकी टीम अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट देगी. जिसके आधार पर केडीए बोर्ड की बैठक में इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी. केडीए के इसी स्थान पर पूर्व में बनाए जाने वाले बॉटनिकल गार्डेन की जगह बनने वाले जैव विविधता पार्क के निर्माण पर कुल 50 करोड़ का बजट खर्च होगा.

तीन चरणों में होगा पार्क का निर्माण
पार्क का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा. गंगा संरक्षण, स्वच्छता और अविरल गंगा के लिए जन जागरूकता में जैव विविधता पार्क का बड़ा योगदान होगा. इस पार्क के निर्माण के लिए केडीए दिल्ली विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से मदद ले रहा है. विश्वविद्यालय के पास जैव विविधता पार्क संरक्षण का एक विशेष विभाग है जो हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार एनजीटी की गाइडलाइन पर काम करता है. ये विभाग देश की कई नदियों के संरक्षण को लेकर काम कर रहा है. निरीक्षण में मंडलायुक्त डॉ राजशेखर के अलावा केडीए, वन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारी शामिल रहे. प्लानिंग पर जाएं तो जैव विविधता पार्क का तीन चरणों में निर्माण किया जाना है.

पहला चरण- क्षेत्र में स्थित तालाब और गंगा प्रवेश बिंदु की डी-सिल्टिंग (गाद हटाना) कार्य.
दूसरा चरण- स्थानीय गंगा बेसिन पारिस्थितिक तंत्र के अनुसार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पौधरोपण करना.
तीसरा चरण- शौचालय, पार्किंग क्षेत्र, गंगा गैलरी, गंगा पथ (गैलरी), गंगा प्रदर्शनी केंद्र का निर्माण करना.

एनजीटी ने जताई थी आपत्ति
साल 2017 में इस प्रोजेक्ट पर काम उस वक्त रुक गया था जब एनजीटी ने आपत्ति जता दी थी. लेकिन, अब एक बार फिर से इसके बनने की उम्मीद जगी है.

ये भी पढ़ें:

Congress MLA praised BJP MP: कांग्रेस विधायक ने बीजेपी सांसद की तारीफ करते हुए मांगी ये मदद, जानें- क्या है मामला

Meghna Singh: बिजनौर की मेघना ने किया जिले का नाम रौशन, महिला क्रिकेट टीम में सेलेक्शन से परिवार में खुशी का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' बस्ती में Gen Alpha ने रोका MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' बस्ती में Gen Alpha ने रोका MLA का काफिला
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget