एक्सप्लोरर

UP Voters List: निकाय चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की बड़ी पहल, अब उठाया ये कदम

UP News: फर्जी मतदान रोकने की दिशा में कॉमन वोटर लिस्ट की अहम भूमिका है. निर्वाचन आयोग की टीम विभिन्न राज्यों का दौरा करनेवाली है. पायलट प्रोजेक्ट लखनऊ से शुरू किया जाएगा.

UP News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी सामने आने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ी पहल की है. प्रदेश में कॉमन वोटर लिस्ट से चुनाव कराने की मुहिम शुरू होगी. बता दें कि लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब पाए गए थे. वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की वजह से मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सके थे. अब राज्य निर्वाचन आयोग कॉमन वोटर लिस्ट पर काम कर रहा है. फिलहाल कई राज्यों में एक ही सूची से चुनाव हो रहा है. हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत कुछ अन्य राज्यों में इसी तरह से मतदाता सूची को तैयार किया गया है.

कॉमन वोटर लिस्ट से चुनाव कराने की मुहिम

सूची में मतदाता पहचान पत्र का नंबर लिखा होता है और इसके अलावा मतदाता की फोटो भी लगी होती है. ऐसे में मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका काफी कम होती है और फर्जी मतदान भी नहीं के बराबर होता है. फर्जी मतदान रोकने की दिशा में कॉमन वोटर लिस्ट की अहम भूमिका है. कॉमन वोटर लिस्ट का सबसे बड़ा फायदा है कि मतदाता कई जगह अपना वोटर आईडी नहीं बनवा पाते. निर्वाचन आयोग की टीम विभिन्न राज्यों का दौरा करनेवाली है.

पायलट प्रोजेक्ट की लखनऊ से होगी शुरुआत

निजी एजेंसी की मदद से कॉमन वोटर लिस्ट में आनेवाली अड़चनों को दूर करने की प्रक्रिया का पता लगाया जाएगा. उत्तर प्रदेश में कॉमन वोटर लिस्ट से चुनाव कराने की मुहिम शुरू होगी. निकाय चुनाव की मतदाता सूची को लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची से जोड़ने का पायलट प्रोजेक्ट लखनऊ से शुरू किया जाएगा. उत्तर प्रदेश नगर निकाय का चुनाव दो चरणों में संपन्न कराया गया है. 4 मई को पहले चरण का मतदान हुआ था. दूसरे चरण के लिए वोटिंग 11 मई को कराई गई थी. 

UP Politics: निकाय चुनाव में बीजेपी से बगावत करने वालों के खिलाफ होगा एक्शन, जिलाध्यक्षों से मांगी गई रिपोर्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget