एक्सप्लोरर

मोम के पुतले में नजर आएंगी श्रीदेवी, सिंगापुर के मैडम तुसाद में लगेगा स्‍टैच्‍यू- आप भी देखें तस्वीरें

मैडम तुसाद सिंगापुर ने घोषणा की कि वह इस साल सितंबर में दिवंगत अभिनेत्री के वैक्स स्टेच्यू को लॉन्च करेगी। वैक्स स्टेच्यू की एक झलक को भी साझा किया गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, एबीपी गंगा। श्रीदेवी अब मोम की प्रतिमा के रूप में सिंगापुर के मैडम तुसाद में रहेंगी। यहां उनका बेहद खूबसूरत मोम का पुतला लगाया जाएगा। मैडम तुसाद सिंगापुर ने ट्वीट कर उनके पुतले की झलकियां शेयर की हैं। इन तस्‍वीरों में उनका पूरा लुक तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन झलकियों से पता चल रहा है कि पुतला कितना क्‍लासी होगा। जानकारी के अनुसार श्रीदेवी का मोम का पुतला सितंबर में रिलीज किया जाएगा।

बॉलीवुड की हवा हवाई एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी सुपरस्टार छवि लोगों के दिल में हमेशा जिंदा रहेगी। 13 अगस्‍त को श्रीदेवी की 56 वीं जयंती पर दुनियाभर में उनके चाहने वालों ने उन्‍हें याद किया। इस मौके पर श्रीदेवी को विशेष श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रसिद्ध वैक्स म्यूजियम मैडम तुसाद ने भी ट्विटर पर एक विशेष घोषणा की।

13 अगस्त को, मैडम तुसाद सिंगापुर ने घोषणा की कि वह इस साल सितंबर में दिवंगत अभिनेत्री के वैक्स स्टेच्यू को लॉन्च करेगी। वैक्स स्टेच्यू की एक झलक साझा करते हुए, जिस पर काम अभी भी चल रहा है, मैडम तुसाद ने खुलासा किया इसमें कुछ जटिल सोने का काम भी किया जाएगा जो श्रीदेवी के वैक्स स्टेच्यू का हिस्सा होगा। मैडम तुसाद सिंगापुर के जनरल मैनेजर एलेक्स वार्ड ने कहा कि 'श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की आइकॉन हैं. उनके बिना अल्टीमेट फिल्म स्टार एक्सपीरियंस जोन अधूरा है। हमें खुशी है कि मैडम तुसाद में श्रीदेवी की लीगेसी को जगह मिलेगी।'

मोम के पुतले में नजर आएंगी श्रीदेवी, सिंगापुर के मैडम तुसाद में लगेगा स्‍टैच्‍यू- आप भी देखें तस्वीरें

इस जानकारी के सामने आने के बाद, श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने ट्वीट कर खुशी जताई। बोनी कपूर ने लिखा कि यह उनके परिवार के ल‍िए सम्‍मान की बात है। इस स्‍टेच्‍यू के र‍िलीज के वक्‍त वह परिवार के साथ सिंगापुर में मौजूद रहेंगे। 80 के दशक पर सभी के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी की मौत पिछले साल 24 फरवरी को दुबई में हुई थी। उनकी मौत का कारण दुर्घटनावश डूबना था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
Uttarakhand Weather: 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड में 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget