एक्सप्लोरर

UP Election 2022: Akhilesh Yadav के आह्वान पर सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता, ऐसे कर रहे हैं EVM की निगरानी

UP Election 2022: मतगणना से एक दिन पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से ईवीएम की सुरक्षा का आह्वान किया, जिसके बाद मंगलवार देर रात से ही तमाम कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए.

UP Election 2022: वाराणसी (Varanasi), बरेली (Bareilly) और सोनभद्र (Sonbhadra) में ईवीएम (EVM) को लेकर हुए बवाल के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ता सड़क पर आ गए हैं. शीर्ष नेतृत्‍व और सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आह्वान पर गोरखपुर (Gorakhpur) में देर रात सैकड़ों की संख्‍या में सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हो गए. उनका आरोप है कि भाजपा (BJP) किसी भी तरह की गड़बड़ी कर सकती है. ऐसे में वे लोग टुकड़ियों में बंटकर, गोरखपुर यूनिवर्सिटी के बाहर निगरानी करेंगे. वो तब तक यहां जमे रहेंगे जब तक सभी 9 सीटों पर मतगणना पूरी नहीं हो जाती.
 
गोरखपुर में देर रात से जमे सपा कार्यकर्ता
गोरखपुर में दीनदयाल उपाध्‍याय विश्‍वविद्यालय के भीतर स्‍ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है. ईवीएम को यहीं पर सुरक्षित रखा गया है. हालांकि ईवीएम की चाक-चौबंद सुरक्षा के इंतजाम है. इसके अलावा सभी पार्टियों के एजेंट भी स्‍ट्रॉन्ग रूम के बाहर निगरानी कर रहे हैं. बनारस, बरेली और सोनभद्र में हुई लापरवाही के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से स्‍ट्रांग रूम की निगरानी का आह्वान किया. जिसके बाद गोरखपुर में सपा के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव के नेतृत्‍व में देर रात सैकड़ों की संख्‍या समर्थक यहां पहुंच गए. ये कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी की चारों ओर से  निगरानी कर रहे हैं.
 
ईवीएम की पहरेदारी में जुटे समर्थक
सपा नेता अवधेश यादव ने कहा कि उन लोगों को आशंका है कि सीएम योगी और भाजपा यहां किसी भी तरह की गड़बड़ी कर सकती है. इसे देखते हुए सपा कार्यकर्ता पूरी तरह सजग हो गए हैं. इसलिए उन्होंने खुद को कई हिस्सों में बांट लिया है और वो हर तरफ से यूनिवर्सिटी की निगरानी में जुटे हैं ताकि कोई भी गलती न हो सके. उन्होंने कहा कि इस काम में उन्हें जिला और पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है. जब तक यहां की सभी नौ सीटों पर मतगणना पूरी नहीं हो जाती वो यहां से नहीं हटेंगे. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया की सपा पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है. 
 
सपा नेता सुनील सिंह ने भी उठाए सवाल
सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने कहा कि पहले पंचायत चुनाव में भाजपा ने जिस तरह से जनतंत्र की लूट की है. उसी तरह से लूट की जाएगी. जिस तरह से बनारस में ईवीएम लदी तीन-तीन गाडि़यां घूम रही थीं. वो मौके की तलाश कर रही थीं कि कब मतगणना स्थल पर जाएं और स्‍ट्रांग रूम को तोड़कर ईवीएम को बदला जा सके. सपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता की वजह से लोकतंत्र को लूटने से बचा लिया गया. सुल्‍तानपुर की स्थिति वही है. उन लोगों को सूचना है कि भाजपा को सपा ने हरा दिया है.
 
भाजपा पर बेईमानी का आरोप
सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी हार स्‍वीकार नहीं कर रही है. उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग करके दुर्गा शंकर मिश्रा को यूपी का चीफ सेक्रेटरी बना दिया गया. आज सीएम कैंप कार्यालय से सीएम का सचिव जिलाधिकारी और कलेक्‍टरों को बेईमानी करने का दबाव बना रहा है. इसी तरह से पूरे यूपी में 75 जनपदों में हजारों सपा सिपाही ईवीएम की सुरक्षा कर रहे हैं. वे ईवीएम को लूटने नहीं देंगे. इनकी साजिशों को असफल कर देंगे.

सपा प्रत्याशी अमरेन्द्र निषाद भी सड़क पर
पिपराइच से सपा प्रत्‍याशी अमरेन्‍द्र निषाद ने कहा कि अपने नेता के आह्वान पर अपने वोटों को रखाने के लिए सपा के लोग चारों तरफ मुस्‍तैद हैं. जनता ने जनादेश दिया है, उसकी रखवाली करना हमारा कर्तव्‍य है. ईवीएम का पकड़ा जाना, इस बात का अंदेशा जताता है कि गड़बड़ी की आशंका है. आपने पंचायत चुनाव में गड़बड़ी देखी. इसमें भी गड़बड़ी की आशंका है. सीएम का जिला है. उन्‍हें सूचना है कि गणना धीमी कराने की साजिश है. इस चुनाव के समय में ये नहीं होना चाहिए. 
 
रजाई-गद्दे लेकर डटे कार्यकर्तासपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्‍यक्ष गवीश दुबे ने कहा कि वे मारेंगे नहीं, लेकिन मानेंगे भी नहीं. उनके नेता अखिलेश यादव का नौजवानों के लिए आह्वान है. पूरे प्रदेश में नौजवान आज ईवीएम की सुरक्षा में लगा है. जब तक एक-एक वोट गिन नहीं लिया जाएगा, तब तक यहीं पर टेंट लगाकर रहेंगे. यहीं पर रजाई, गद्दा सब मंगवा लेंगे. जब तक एक-एक वोट की गिनती नहीं हो जाती है, सपा का एक-एक नौजवान कहीं जाने वाला नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget