एक्सप्लोरर

UP: प्राइमरी स्कूलों के विलय को लेकर अलीगढ़ में सपा छात्र सभा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में जड़ा ताला

Aligarh News: सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष तरुण राज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार स्कूलों के मर्ज के नाम पर गरीब बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीन रही है. सरकार ने आदेश वापस नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन होगा.

UP News: समाजवादी पार्टी की छात्र सभा ने उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिक विद्यालयों के विलय नीति के खिलाफ अलीगढ़ जिला कलेक्ट्रेट पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया. सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इस नीति को गरीब, दलित, और पिछड़े वर्ग के बच्चों की शिक्षा पर हमला करार दिया. इस दौरान पुलिस के साथ नोकझोंक हुई, और गेट का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

सपा छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मो. मोहसिन मेवाती के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर गरीब बच्चों की शिक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया. मोहसिन मेवाती ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के मर्ज होने से गरीब, दलित, और पिछड़े वर्ग के बच्चे दूर के स्कूलों में नहीं जा पाएंगे, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित होगी. यह नीति शिक्षा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है.

आंदोलन की चेतावनी

उधर सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष तरुण राज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार स्कूलों के मर्ज के नाम पर गरीब बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीन रही है. यदि सरकार ने यह आदेश जल्द वापस नहीं लिया, तो सपा पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होगी. उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के खोखले वादों का पर्दाफाश हो चुका है, और यह नीति कम पढ़े-लिखे लोगों को सवाल उठाने से रोकने की साजिश है.

प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित जिला कलेक्ट्रेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया. पुलिस के साथ नोकझोंक के बाद ताला खोला गया. सपा छात्र सभा ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसमें स्कूल विलय नीति को तत्काल वापस लेने की मांग की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget