एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy Case: 'संविधान के लिए अच्छा संकेत नहीं', सीएम केजरीवाल पर ED के एक्शन को लेकर सपा की प्रतिक्रिया

ED Action On CM Arvind Kejriwal: ईडी की टीम के सीएम केजरीवाल के घर पहुंचने पर सिविल लाइन्स इलाके में गुरुवार की शाम सुरक्षा बढ़ा दी गई. दिल्ली पुलिस के कर्मियों के साथ वहां आरएएफ और सीआरपीएफ तैनात है.

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली के आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद ईडी की टीम दिल्ली पुलिस के आला आधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची है.  ईडी की टीम जांच में शामिल होने के लिए सीएम केजरीवाल को 10वां समन देने उनके आवास पर पहुंची हैं. वहीं ईडी के इस एक्शन को लेकर अब समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है. समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि ये लोकतंत्र के लिये अच्छे संकेत नहीं है.

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने एक्स पर लिखा-"भाजपा विपक्षविहीन लोकतंत्र चाहती है केवल एजेंसियों की करवाई विपक्ष के नेताओ के खिलाफ है विपक्षी मुख्यमंत्रियों के खिलाफ करवाई हो रही है पूर्व मुख्यमंत्रियों के खिलाफ हो रही है ये लोकतंत्र के लिये अच्छे संकेत नहीं हैं. समाजवादी पार्टी दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मजबूती से खड़ी है."

वहीं सपा प्रवक्ता ने कहा-"अरविंद केजरीवाल के घर पर ईडी का पहुंचना देश के लोकतंत्र और संविधान के लिए अच्छा संकेत नहीं है, समाजवादी पार्टी भाजपा के अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कार्यों की निंदा करती है और हम सीएम केजरीवाल के साथ मजबूती से खड़े हैं. भाजपा विपक्ष विहीन लोकतंत्र चाहती है और भाजपा देश को संविधान को बदलना चाहती है"

वहीं ईडी की टीम के सीएम केजरीवाल के घर पहुंचने पर सिविल लाइन्स इलाके में गुरुवार की शाम सुरक्षा बढ़ा दी गई. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस के कर्मियों के साथ वहां आरएएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की इकाइयों को तैनात किया गया है. बता दें कि आज गुरुवार (21 मार्च) को ही दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में दंडात्मक कार्रवाई से कोई संरक्षण देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया था. वहीं अब सीएम के घर ईडी की टीम पहुंची है, वहीं अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी के अधिकारी मामले में समन देने के लिए केजरीवाल के आवास पर गए हैं.

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव कर रहे BJP की मदद? अलायंस टूटने के बाद पल्लवी ने लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget