एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में मुहर्रम की छुट्टी रद्द होने पर भड़के सपा सांसद एसटी हसन, योगी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

UP Muharram Holiday Cancelled: सपा सांसद ने कहा कि बीजेपी नेताओं के अंदर होड़ लगी हुई है की कौन मुसलमान का अधिक उत्पीड़न करेगा. जो जितना मुसलमान को टॉर्चर करेगा वह उतना ही बड़ा अपने दल में नेता होगा.

ST Hasan on Muharram Holiday Cancelled: उत्तर प्रदेश के स्कूलों में मुहर्रम की छुट्टी रद्द होने को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी बीच मुरादाबाद से सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. सपा सांसद ने कहा कि देखिए यह अफसोस की बात है की हिंदुस्तान में मुहर्रम की छुट्टी हो रही थी, यह बहुत बड़ा इवेंट हुआ था. इस्लाम के इतिहास में देश की दूसरी बड़ी आबादी मुसलमानों की है जो इस्लाम को मानते हैं, इसकी छुट्टी ना करके यह सरकार क्या मैसेज देना चाहती है. हमने कई बार इस बात को कहा है की यह सरकार मुसलमान का उत्पीड़न करके अपना उल्लू सीधा करना चाहती है. 

सपा सांसद ने कहा कि इन बातों से वोटों का धुर्वीकरण किया जाता है, भोले-भाले हिंदुओं को अपने फेवर में करके वोट लेना चाहती हैं. यह सियासत का बिल्कुल निम्न स्तर है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बात करें विकास के ऊपर रोजगार के ऊपर, बढ़ती हुई महंगाई के ऊपर, किसान के ऊपर बात करें तो विकास कराया नहीं, रोजगार दिया नहीं , महंगाई कंट्रोल नहीं हो पा रही है. बस हिंदू-मुसलमान करते रहो. हमारे कुछ मुख्यमंत्री हैं और कई ऐसे बीजेपी के नेता हैं जिनके अंदर यह होड़ लगी हुई है की कौन मुसलमान का अधिक उत्पीड़न करेगा. जो जितना मुसलमान को टॉर्चर करेगा वह उतना ही बड़ा अपने दल में नेता होगा.

बता दें कि इस बार मुहर्रम पर यूपी सरकार ने छुट्टी को रद्द कर दिया जिसे लेकर मुस्लिम राजनेता अपना विरोध जता रहे हैं. हालांकि इस छुट्टी को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया गया था. जिसमें बताया गया था कि दिल्‍ली में 29 जुलाई को आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले उद्घाटन सत्र का लाइव प्रसारण प्रत्‍येक विद्यालय में किया जाएगा. इस वजह से 29 जुलाई को होने वाली मुहर्रम की छु्ट्टी को रद्द कर दिया गया.

Amroha Tazia News: अमरोहा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, दो की मौत और कई लोगों की हालत गंभीर

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget