एक्सप्लोरर

Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने किया भूमाफिया घोषित, अब और बढ़ेंगी मुश्किलें

Kanpur News: कानपुर पुलिस द्वारा बनाई गई भूमाफिया सूची में सपा विधायक इरफान सोलंकी के अलावा उनके करीबी शौकत पहलवान, इसराइल आटे वाला, मोहम्मद शरीफ, बिल्डर हाजी अज्जन का नाम भी शामिल है.

Irfan Solnaki News: यूपी के कानपुर (Kanpur) की सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. गैंगस्टर एक्ट में पाबंद करने के बाद कानपुर पुलिस (Kanpur Police) ने इरफान सोलंकी को भूमाफिया भी घोषित कर दिया है. इसके साथ ही इरफान के भाई रिजवान (Rizwan Solanki) और तमाम साथी भी कुछ दिनों में आने वाली भूमाफिया की लिस्ट में शामिल कर लिए जाएंगे. 

आगजनी और फर्जी आधार समेत कई मामलों में फंसे सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इरफान के 4 प्लॉट जिनकी कीमत करीब 10 करोड़ है को पुलिस द्वारा जब्त किया जा चुके हैं और अब इरफान का नाम भूमाफिया की सूची में शामिल किया गया है. इसके साथ ही उनके तीन सहयोगियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर दी गई है. इससे पहले इरफान के भाई रिजवान सोलंकी उन्नाव जिले की भूमाफिया सूची में शामिल किया जा चुका है. जिसके बाद अब नए सिरे से उन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जो विवादित संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में शामिल है.

इरफान सोलंकी भूमाफिया घोषित

विधायक की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू होने के बाद उन्हें भी भूमाफिया बनाया गया है. जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी के मुताबिक उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होती है जो विवादित संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में शामिल रहते हैं. शहर की नई भूमाफिया सूची में उन्नाव के बाद यहां भी सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी को शामिल कर लिया गया है. इसके साथ विधायक के गुर्गों को भी भूमाफिया सूची में शामिल किया गया है. अगले एक-दो दिनों में पूरी सूची तैयार हो जाएगी पुलिस के आला अधिकारियों की मानें तो 50 से 60 नाम भूमाफिया सूची में शामिल किए गए हैं. 

पुलिस की लिस्ट में शामिल हुए कई नाम

नई भूमाफिया सूची में रिजवान के अलावा पुलिस ने नूरी शौकत के पिता शौकत पहलवान, इसराइल आटे वाला, मोहम्मद शरीफ, बिल्डर हाजी अज्जन, हैट्रिक पार्षद मन्नू रहमान, पूर्व पार्षद मुरसलीन उर्फ भोलू का नाम भी शामिल किया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन सभी के खिलाफ ऐसे सबूत मिले हैं जिससे यह पता चलता है कि ये विवाद वाली संपत्तियों को औने पौने दामों में खरीदकर उस पर कब्जा करते थे. पुलिस कमिश्नरेट से पहले पुलिस की भूमाफिया सूची में सिर्फ 25 नाम थे. इस बार जो सूची तैयार हो रही है उसमें 50-60 लोगों के नाम होंगे. सूची लगभग तैयार हैं और होली के बाद इन सभी भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस योजनाबद्ध तरीके से ऑपरेशन चलाकर कार्रवाई शुरू की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Watch: योगी सरकार ने एक और माफिया को 'मिट्टी में मिलाया', जानें- प्रयागराज में अब कहां चला बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget