एक्सप्लोरर

Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें और बढ़ीं, पुलिस ने एक और मामले में दाखिल की चार्जशीट

Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो ट्रेनी दारोगा के साथ दुर्व्यवहार करते हुए नजर आ रहे थे. इस मामले में थाने में तस्करा भी डाला गया था.

Irfan Solanki News: उत्तर प्रदेश की महाराजगंज जेल (Maharajganj Jail) में बंद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. सोलंकी अब अब एक और मुश्किल बढ़ गई है. कानपुर पुलिस (Kanpur Police) ने उनके खिलाफ ट्रेनी दारोगा से बदसलूकी और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एक और चार्जशीट (Charge Sheet) दाखिल कर दी है. 

दरअसल, ये मामला 23 अगस्त 2021 का है, जब ग्वालटोली पुलिस ने मोहम्मद शरीफ नाम के व्यक्ति को पकड़ा था. उस वक्त उसकी पैरवी के लिए सपा विधायक इरफान सोलंकी ग्वालटोली थाने पहुंचे थे. कानपुर पुलिस का दावा था कि सपा विधायक ने पहले वहां पर आरोपित को छुड़ाने का प्रयास किया. इस दौरान जब ट्रेनी दरोगा राजीव कुमार सिंह ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विधायक भड़क गए और वो बदतमीजी पर उतर आए थे.

इस दौरान सपा विधायक ने ट्रेनी दारोगा के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था. जिस पर दारोगा राजीव सिंह ने थाने में विधायक खिलाफ शिकायत की थी. अब इस मामले में विवेचना पूरी कर चार्ज शीट दाखिल कर दी गई है. इरफान सोलंकी की अब एक और मुश्किल बढ़ती दिख रही है. 

सपा विधायक का वीडियो हुआ था वायरल

आपको बता दें कि ग्वालटोली थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ इरफान सोलंकी का उलझते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो दारोगा के साथ झगड़ा करते हुए और अमर्यादित शब्दों को बोलते हुए दिखाई दे रहे थे. पुलिस ने इसे सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला बताते हुए और एक अभियुक्त को छुड़ाने का प्रयास करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. यही नहीं थाने में इसका तस्करा भी डाला गया था, इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए थी लेकिन नहीं हुई थी. पुलिस के मुताबिक यह जांच का विषय है इसकी जांच की जा रही है. हालांकि तत्कालीन थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज किया था और अब विवेचना की गई है न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget