एक्सप्लोरर

SC के आदेश पर सपा नेता युसूफ मलिक जेल से रिहा, 374 दिन बाद आए बाहर, आजम खान से मिलने पहुंचे घर

UP News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सपा नेता यूसुफ मलिक को रामपुर जेल से रिहा कर दिया गया है. यूसुफ मलिक 374 दिन बाद जेल से बाहर आए, जिसके बाद वो सीधा आजम खान से मिलने पहुंचे.

Moradabad News: आज़म खान (Azam Khan) के करीबी सपा नेता यूसुफ मलिक (Yusuf Malik) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के बाद रामपुर जेल (Rampur Jail) से बुधवार की रात रिहा कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रामपुर की कोर्ट से उनकी रिहाई का परवाना जिला कारागार में भेज दिया गया था, जिसके बाद कल उन्हें रिहा कर दिया गया. युसुफ मलिक एक साल बाद जेल से बाहर आए हैं. जेल से बाहर आते ही उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया.

इस दौरान सपा नेता युसुफ मलिक ने सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनके ऊपर लगाए गए मुकदमे फर्जी थे और गलत तरीके से उनकी संपत्ति को जब्त किया. जेल से बाहर आने के बाद वो सीधा सपा नेता आजम खान से मिलने उनके घर पहुंचे. 

जानें क्या था मामला?

यूसुफ मलिक के खिलाफ 26 मार्च 2022 को मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में अपर नगर आयुक्त ने हाऊस टैक्स वसूलने को लेकर धमकाने के आरोप में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मुरादाबाद पुलिस ने यूसुफ मलिक के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की थी और उनकी संपत्ति जब्त कर ली गई थी. जिसके बाद पुलिस ने उन पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था. इसके बाद उनके खिलाफ रासुका NSA की कार्रवाई की गई.

पुलिस का चारों तरफ से दबाव बनता देख सपा नेता यूसुफ मलिक ने 4 अप्रैल 2022 को रामपुर की सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. तब से यूसुफ मलिक रामपुर जेल में बंद थे.  यूसुफ मलिक को सपा नेता आजम खां का करीबी माना जाता है. मुरादाबाद पुलिस और प्रशासन ने यूसुफ मलिक पर शिकंजा कसने के लिए उनके खिलाफ रासुका NSA की कार्रवाई की और उनकी संपत्ति को भी जब्त कर लिया गया था. इसके खिलाफ यूसुफ मलिक के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से की गई रासुका की कार्रवाई को निरस्त करते हुए युसूफ मलिक को तत्काल रिहा करने के आदेश दिए. 

सुप्रीम कोर्ट ने दिए रिहाई के आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने युसूफ मलिक के खिलाफ हुई NSA की कार्रवाई को कानून का दुरुपयोग बताते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया था और उन्हें तुरंत रिहा करने का आदेश देते हुए यूपी सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी.  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सपा नेता यूसुफ मलिक 374 दिन बाद बुधवार की देर रात रामपुर की जेल से रिहा किए गए. देर रात जब वो मुरादाबाद अपने घर पहुंचे तो उनसे मिलने आने वालों का घर पर तांता लग गया. लोगों ने फूल मालाओं और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया. 

रिहा होने के बाद क्या बोले सपा नेता

इस दौरान सपा नेता ने सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनपर जो फर्जी मुकदमे लगाए गए और जो उनकी संपत्ति जब्त की गई वो सब गलत है. अदालत से मुझे न्याय मिला है. मेरे परिवार पर हो रहे अत्याचार का न्यायालय ने संज्ञान लिया और हमें न्याय दिया, इसके लिए मैं अल्लाह को शुक्रिया अदा करूंगा. मेरे पास जो भी संपत्ति है वह मेरी पैतृक संपत्ति है. बाप दादा से मिली है. मैंने कोई गलत काम नहीं किया. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: भोजपुरी एक्‍ट्रेस काजल निषाद कौन हैं? अखिलेश यादव ने सीएम योगी के गढ़ में दिया टिकट

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget