एक्सप्लोरर

One Nation One Election पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल, कहा- 'लोकतंत्र की हत्या...'

One Nation One Election: संसद के विशेष सत्र के दौरान 'वन नेशन-वन इलेक्शन' बिल का प्रस्ताव लाए जाने के कयास लग रहे हैं. जिस बीच सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है.

Swami Prasad Maurya on One Nation One Election: लोकसभा चुनाव 2024 को शुरू होने में सात महीने से भी कम का समय रह गया है. ऐसे में जहां एक ओर एनडीए को हराने के लिए देश के महत्वपूर्ण विपक्षी पार्टियों ने एक होकर इंडिया गठबंधन बनाया है. इसी बीच बीजेपी की केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुला लिया है. ऐसे में इस विशेष सत्र के दौरान 'वन नेशन-वन इलेक्शन' बिल का प्रस्ताव लाए जाने के कयास लगने लगे हैं. जिसे लेकर उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने इसे लेकर अपना रुख साफ कर दिया है.

फिलहाल अपने 10 सालों के कार्यकाल के दौरान केंद्र की बीजेपी सरकार ने इस तरह से संसद का स्पेशल सत्र नहीं बुलाया है. ऐसे में अचानक विशेष सत्र बुलाए जाने पर भले ही बीजेपी का रुख इस पर साफ नहीं हुआ है. वहीं विपक्ष में इस विशेष सत्र के दौरान 'वन नेशन-वन इलेक्शन' बिल का प्रस्ताव लाए जाने की आशंका है. इसी बीच सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसका विरोध जताते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या का प्रयास बताया है. 

लोकतंत्र की हत्या कर रही बीजेपी: स्वामी प्रसाद मौर्य

इन दिनों अपने विवादित बयाने से सुर्खियों में बने हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा 'वन नेशन-वन इलेक्शन का निर्णय संविधान विरोधी है, लोकतंत्र की हत्या कर राजतन्त्र की स्थापना का सरकार का घिनौना प्रयास है. सरकार के इस निर्णय की घोर निंदा करता हूं. लोकतंत्र को बचाने के लिये सभी को एकजुट हो जाना चाहिए, गफलत में रहोगे तों संविधान बदल देंगे.'

अन्य पार्टियों ने भी किया विरोध

 फिलहाल 'वन नेशन-वन इलेक्शन' बिल को लेकर देशभर की ज्यादातर विपक्षी पार्टियों को इसका विरोध करते देखा जा सकता है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने इसका विरोध करते हुए कहा कि ऐसा करना एकदम सभव नहीं है. राज्यसभा सांसद संजय राउत का कहना है कि 'मुझे लगता है चुनाव आगे टालने के लिए यह षड़यंत्र है.' वहीं समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फ़खरूल हसन चांद ने  'वन नेशन-वन इलेक्शन' बिल के जरिए बीजेपी पर क्षेत्रीय दलों को समाप्त करने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें:
UP News: वन नेशन, वन इलेक्शन पर सपा की प्रतिक्रिया, कहा- 'क्षेत्रीय दलों को समाप्त कर देना चाहती है बीजेपी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget