एक्सप्लोरर

UP News: वन नेशन, वन इलेक्शन पर सपा की प्रतिक्रिया, कहा- 'क्षेत्रीय दलों को समाप्त कर देना चाहती है बीजेपी'

One Nation One Election: लोकसभा चुनाव से पहले संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र बुलाए जाने के बीच 'वन नेशन वन इलेक्शन' बिल को लेकर चर्चा तेज हो गई है. वहीं समाजवादी पार्टी ने इसे लेकर विरोध दर्ज किया है.

One Nation One Election News: एक ओर जहां आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियां पूरी करती नजर आ रही हैं. इसी बीच एक बार फिर से 'वन नेशन वन इलेक्शन' बिल को लेकर राजनीतिक माहौल काफी गर्माता दिख रहा है. जहां एक ओर केंद्र सरकार ने संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है. वहीं दूसरी ओर विपक्ष को संसद के इस विशेष सत्र के दौरान 'वन नेशन वन इलेक्शन' बिल को लाने की आशंका जताई है. जिसे लेकर सपा नेता फ़खरूल हसन चांद ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फ़खरूल हसन चांद ने बीजेपी पर क्षेत्रीय दलों को समाप्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 'वन नेशन वन इलेक्शन बीजेपी का छुपा हुआ एजेंडा है. बीजेपी क्षेत्रीय दलों को समाप्त कर देना चाहती है, वो चाहती है कि देश में केवल दो ही राजनीतिक दल रहे. फिलहाल समाजवादी पार्टी बीजेपी के मंसूबे को पूरा नहीं होने देगी.' बता दें कि बीजेपी के बीते दस सालों के कार्यकाल के दौरान यह पहला मौका है जब मोदी सरकार ने किसी प्रकार का कोई स्पेशल सेशन बुलाया है.

वन नेशन, वन इलेक्शन पर सपा का विरोध

दरअसल बीजेपी साल 2018 से ही 'वन नेशन वन इलेक्शन' बिल को पारित किए जाने पर जोर देती नजर आ रही है. वहीं दूसरी ओर विपक्ष लगातार इसका विरोध करते नजर आया है. ऐसे में अचानक 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र बुलाए जाने पर 'वन नेशन वन इलेक्शन' बिल को लेकर चर्चा तेज हो गई है. ऐसे में हर मोर्चे पर बीजेपी का विरोध करने वाली समाजवादी पार्टी ने भी 'वन नेशन वन इलेक्शन' बिल को लेकर निशाना साधा है.

संजय राउत ने साधा निशाना

वहीं दूसरी ओर मुंबई में हो रही इंडिया गठबंधन की दूसरे दिन की बैठक के दौरान उद्धव बाला साहब ठाकरे की शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी 'वन नेशन वन इलेक्शन' बिल पर निशाना साधा है. संजय राउत का कहना है कि 'क्या देश अलग है, वन नेशन, वन इलेक्शन तो हों लेकिन उससे पहले वन फेयर इलेक्शन भी होना चाहिए.'

इसे भी पढ़ें:
Ghosi Bypoll 2023: यूपी के डिप्टी CM केशव मौर्य ने घोसी उपचुनाव में किया जीत का दावा, कहा- 'साइकिल न सिर्फ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget