एक्सप्लोरर

UP Politics: भगवान राम को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के फिर बिगड़े बोल? कहा- 'रामराज हटाओ'

Swami Prasad Maurya on Lord Ram: स्वामी प्रसाद मौर्य ने मायावती की बैठक पर कहा, वो बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और बसपा सुप्रीमो के रूप में अगर कोई निर्णय सुनाती हैं तो यह उनकी पार्टी का अपना निर्णय है.

Swami Prasad Maurya Ramraj: समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामराज को लेकर विवादित ट्वीट किया है. रामराज को आरक्षण से जोड़ते हुए उन्होंने लिखा कि रामराज्य धोखा है. रामराज हटाओ, आरक्षण बचाओ. इस मुद्दे पर एबीपी गंगा से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी रामराज्य का ढोल पीटती है. जबसे बीजेपी रामराज की रट लगाए है, तबसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ों का आरक्षण लगातार घटता जा रहा है. ग्राम विकास अधिकारियों के पदों पर भर्ती निकली, उसमें भी आरक्षण पहले से ही साफ कर दिया गया. गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पदों पर भर्ती में सारे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी 6 पदों पर ही समेट दिए गए. अगर ऐसे ही आरक्षण लागू करना है तो ऐसा रामराज्य हमें नहीं चाहिए.

उन्होंने कहा संविधान की कसम खाने वाले लोग संवैधानिक पदों पर बैठकर संविधान की मर्यादा को तार-तार करेंगे. संविधान का ही गला घोटेंगे तो लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म हो जाएगी. रामराज में शंबूक का गला घोटा गया था. सीता की अग्नि परीक्षा हुई थी. वही हालात आज इस देश के दबे, कुचले, पीड़ित, शोषित समाज के भी हैं. वहीं सपा नेता डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट पर कहा, वो अपने बड़बोलेपन के लिए मशहूर हैं. वो हमेशा अपने बड़े नेताओं को खुश करने के चक्कर में इस प्रकार का बयान देते रहते हैं. उनके बयान को मैं बहुत गंभीरता से नहीं लेता हूं. यह उनकी आदत सी बन गई है. 

मायावती और शिवपाल पर भी दी प्रतिक्रिया

वहीं उन्होंने बीजेपी सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई के बयान पर कहा, वो वरिष्ठ नेता हैं लेकिन मैं उनको भविष्यवक्ता नहीं मानता. ये लोकतंत्र है. कौन वोट कहां जाएगा. उस पर कोई फोरकास्ट नहीं कर सकता. मुस्लिम मतदाता इतना नादान और बच्चा नहीं है कि वाजपेई जी के अनुसार वोट करेगा. मायावती की बैठक पर कहा, वो बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और बसपा सुप्रीमो के रूप में अगर कोई निर्णय सुनाती हैं तो यह उनकी पार्टी का अपना निर्णय है. इस पर हमें कोई एतराज नहीं है. शिवपाल सिंह यादव के बयान पर कहा, शिवपाल जी वरिष्ठ नेता हैं. किन परिस्थितियों में उनका बयान है, अच्छा होता यदि उसका स्पष्टीकरण शिवपाल सिंह यादव से ही किया जाता.

UP News: यूपी में माफियाओं को सता रहा योगी सरकार का डर, अब इस इनामी माफिया ने कोर्ट में किया सरेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget