एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा नेता ने साधा डिप्टी सीएम पर निशाना, कहा- मौर्या नहीं करा पाएंगे एक चपरासी का भी ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के बयान के बाद सपा नेता सुनील साजन ने उन पर निशाना साधा है. साजन ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य एक चपरासी का भी ट्रांसफर नहीं करा सकते हैं. वह डिप्रेशन में हैं.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान के बाद यूपी की राजनीतिक सियासत गर्म हो गई है.  डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि सपा 25 साल तक सत्ता में नहीं आएगी. उनके बयान पर पूर्व एमएलसी और सपा नेता सुनील सिंह साजन ने पलटवार किया है. सुनील सिंह ने कहा कि जनता ने केशव मौर्य को किस तरह हराया वो डर अभी उनके अंदर बैठा है. वह अवसाद और डिप्रेशन में है. वह अपने विभाग की भी फाइल नहीं देख पा रहे हैं. सपा नेता ने कहा मौर्या एक चपरासी का ट्रांसफर करने की भी स्थिति में नहीं हैं.

ओपी रजभर पर निशाना साधा
सुनील सिंह ने कहा कि पिछड़ों पर लगातार अत्याचार हो रहा है और केशव मौर्या जो पिछड़ों का चेहरा बनकर इस सरकार में उप मुख्यमंत्री बने हैं. वह बाकी सब बातें तो बोलते हैं लेकिन सरकार के खिलाफ तब नहीं बोलते जब पिछड़ों का आरक्षण उनसे छीना जा रहा है. उन पर मुकदमे लादे जा रहे. केशव मौर्य को समझ जाना चाहिए कि उनका भविष्य बीजेपी में नहीं है. ओपी राजभर की सावधान यात्रा पर सुनील साजन ने कहा की सावधान यात्रा निकाली है, तो किस से सावधान रहना है? वह कहते हैं हम पिछड़ों की बात करते हैं, तो पिछड़ों का सबसे ज्यादा दुश्मन बीजेपी है. दलितों का उत्पीड़न सबसे ज्यादा बीजेपी सरकार में हो रहा. वो स्पष्ट करें कि सावधान किस से रहना है क्योंकि खुद तो बीजेपी से जा मिले, जो पिछड़ों और दलितों का दुश्मन है. लोग भी समझ गए कि अब ओपी राजभर से ही सावधान रहने की जरूरत है.

UP News: 'आजम खान और अब्दुल्ला आजम को लेकर पुलिस के पास नहीं है कोई जानकारी', सुरक्षा वापसी पर बोले अपर पुलिस अधीक्षक

आजम खान ने बनाई साजिश करने वालों से दूरी
आजम खान के गनर लौटाने पर सुनील साजन ने कहा कि आजम साहब का लगातार उत्पीड़न हो रहा है, अन्याय हो रहा है और यह पुलिस कर रही है. जब सरकार, पुलिस प्रशासन मिलकर उनका नुकसान करना चाहते हैं, फर्जी मुकदमे लिख रहे हैं, जेल भेजना चाहते हैं तो पुलिस पर कैसा भरोसा? जब वहीं पुलिस साजिश कर रही है तो उन्होंने साजिश करने वालों से अपनी दूरी बना ली है.

नीतीश ने दिया है बीजेपी को हटाने का फार्मूला
बिहार के सीएम नीतीश कुमार और अपना दल कमेरावादी की कृष्णा पटेल की मुलाकात पर सुनील साजन ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार से एक फार्मूला दिया है. बीजेपी को हटाने का. वह लगातार बीजेपी और उसकी नीतियों के खिलाफ जो लोग हैं और संविधान को मानने वाले समाजवादी विचारधारा के उन सब से मुलाकात कर रहे हैं. नीतीश कुमार से भी सपा के रिश्ते अच्छे हैं और कृष्णा पटेल का हमारे गठबंधन में हैं. यह राजनीतिक मुलाकात है. वह सारे लोग एक प्लेटफार्म पर आ रहे हैं. जिन्हें मिलकर 2024 में दिल्ली से बीजेपी का सफाया करना है.

UP News: सोनिया गांधी से लालू-नीतीश की मुलाकात पर केशव मौर्य ने कसा तंज, 2024 चुनाव को लेकर किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget