एक्सप्लोरर

Rampur News: आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम जेल से रिहा होकर पहुंचे रामपुर, पुलिस देखते ही बोले- बकरी चोर, भैंस चोर .....

अब्दुल्लाह आजम ने रामपुर पहुंचकर उनके घर के निकट तैनात पुलिस फोर्स को देखकर कुछ इस तरह कहा .....''घर पर कोई नहीं आएगा, इतना अन्याय ना करो, ऐसा अन्याय ना करो.

Rampur News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर सांसद आजम खान के पुत्र अब्दुल्लाह आजम 23 माह की जेल काटने के बाद रिहा होकर अपने गृह जनपद रामपुर पहुंचे. वहां घर से चंद कदम के फासले पर भारी पुलिस फोर्स ने उन्हें रुकने का इशारा किया जिस पर वे पुलिस पर तंज कसने से नहीं चूके. इसके अलावा उन्होंने मीडिया के सवालों का भी जवाब दिया. अब्दुल्लाह की रिहाई के बाद घर वापसी पर उनके घर को रंगीन लाइटों से सजाया गया था.

पुलिस को देखकर क्या कहा
अब्दुल्लाह आजम ने रामपुर पहुंचकर उनके घर के निकट तैनात पुलिस फोर्स को देखकर कुछ इस तरह कहा .....''घर पर कोई नहीं आएगा, इतना अन्याय ना करो, ऐसा अन्याय ना करो, किसी के घर पर कोई ना आए, यह है लोकतंत्र, घर पर लोग नहीं आ सकते. कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद यह हाल है रामपुर में. घर पर आने से लोगों को रोक रहे हैं यह है लोकतंत्र.'' आचार संहिता के नाम पर और कोविड प्रोटोकॉल के नाम पर ऐसे शोषण कर रहे हैं, यहां घर पर लोग नहीं आ सकते.

जितनी ज्यादती होनी थी हो चुकी
आजम ने पुलिस पर तंज करते हुए खाना खाने की इजाजत मांगी. उन्होंने कहा, भाई खाना खा लें घर जाकर? आप कहो वह भी ना खाएं, कह दो,, कमिश्नर साहब ने मना कर दिया होगा. अब्दुल्लाह आजम ने कहा कि हमारे साथ जितनी ज्यादती होनी थी हो ली. भैंस चोर है, बकरी चोर है जो ज्यादतियां और भी रह गई हैं वह भी कर लो लेकिन चलो हम नहीं कर पाए, लेकिन ऊपर वाला है आज नहीं तो कल इंसाफ जरूर करेगा.

रामपुर में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता-अब्दुल्लाह
अब्दुल्लाह आजम ने कहा मैं तो जेल से निकला था. मैंने कहा था कोई अगर मुझे मोहब्बत से लेने आता है तो मैं मोहब्बत को नहीं रोक सकता. मेरी खुशनसीबी है कि मुझे प्यार करने वाले वहां तक आए. ना तो कोई काफिला था, ना कोई कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ. उन्होंने कहा रामपुर में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए.

आजम खान की जान को खतरा-अब्दुल्लाह
अब्दुल्लाह आजम ने जेल में बिताए गए 23 महीने के सवाल पर कुछ इस तरह कहा.... जो हमारे साथ हुआ उसके बाद आपको क्या लगता है कैसे कटा होगा. एक अकेले आजम खान साहब जेल में हैं. उन्होंने कहा आजम खान की जान को खतरा है. अब्दुल्लाह आजम खान ने कहा जितना जुल्म हो सकता था और जितनी तकलीफ दी जा सकती थी मुझे और मेरे परिवार को, मेरी मां को, मेरे वालिद को दी गई है और आज भी मेरे वालिद को वहां जान का खतरा है और अगर कुछ भी हुआ तो उसका जिम्मेदार सरकार और जेल प्रशासन होगा 

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कहा, सरकार बनने के 3 महीने के अंदर कराएंगे जाति जनगणना, सपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान

UP Election 2022 : असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget