एक्सप्लोरर

UP News: राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नेता गिरफ्तार, अदालत लेकर पहुंची पुलिस, जानें क्या है मामला

UP News: राजा भैया के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुके सपा के कार्यवाहक अध्यक्ष गुलशन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आज उसे अदालत में पेश किया.

Raja Bhaiya News: राजा भैया के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुके समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरफ्तार हो गए हैं. निकाय चुनाव के दौरान सपा नेता गुलशन यादव के खिलाफ 392 व 395 की धाराओं मुकदमें दर्ज किए गए थे जिनमें वो वांछित चल रहे थे. दर्जन भर गाड़ियों के काफिले संग पुलिस गुलशन यादव (Gulshan Yadav) को अदालत लेकर पहुंची. इस मामले में पुलिस के आलाधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं. हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव का भाई सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पहले से कौशांबी जेल बन्द है.

गुलशन यादव का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था जब 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा से राजा भैया को कड़ी चुनौती दी थी. इसके साथ ही नगर पंचायत चुनाव में कुंडा टाउन एरिया में अध्यक्ष पद पर राजा भैया के उम्मीदवार के खिलाफ सपा प्रत्याशी के तौर पर अपनी पत्नी सीमा यादव को भी चुनाव मैदान में उतारा था. प्रतापगढ़ पुलिस ने गुलशन यादव को प्रयागराज स्थित आवास से बीती देर शाम गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया और रात में ही कुंडा लाकर पूछताछ की और आज पुलिस की आधा दर्जन गाड़ियों के काफिले में उसे लेकर अदालत पहुंची और रिमांड के लिए पेश किया. 

सपा नेता गुलशन यादव गिरफ्तार

बताया जा रहा है की सपा के कार्यवाहक अध्यक्ष गुलशन यादव पर निकाय के दौरान दो मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिसमें 392, 395 की गंभीर धाराओं में हिस्ट्रीशीटर गुलशन पर लगाई गई थीं और इस मामले में गैर जमानती वारंट भी पुलिस ने हासिल कर रखा था. जिसके बाद गिरफ्तारी की गई और अदालत में आज पेश किया गया. इस दौरान अदालत के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, तो वहीं सपाई भी मौजूद रहे. गुलशन यादव पर कुल 33 मुकदमे दर्ज है, जिसमें से पहला हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था.

गुंडा एक्ट समेत 33 मुकदमें है दर्ज

मायावती के कार्यकाल में जब राजा भैया पर पोटा लगाया गया था उस वक्त पोटा मामले के गवाह राजेन्द्र यादव की हत्या कुंडा इलाके में हुई थीं. उसके बाद सीओ जियाउल हक हत्याकांड में भी राजा भैया के साथ गुलशन यादव को सह आरोपी बनाया गया था. हालांकि सीबीआई ने राजा भैया के साथ ही गुलशन यादव को भी क्लीन चिट दे दी थी. कुंडा और मानिकपुर थानों में हत्या के प्रयास लूट, डकैती, गुंडा एक्ट समेत कुल 33 मुकदमे दर्ज हैं और प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफियाओं की लिस्ट में भी नाम शामिल है. बता दें कि कभी राजा भइया के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने वाले गुलशन के साथ अदावत तब शुरू हुई जब राजा भैया ने सपा और अखिलेश यादव से दूरी बढ़ा ली, तो गुलशन यादव ने सपा का दामन थाम लिया और राजा भैया व गुलशन यादव आमने सामने आ गए. 

Watch: 'बाबा कल मुख्यमंत्री बन गए तो मेरा क्या होगा..?', मंच पर ही वरुण गांधी ने कह डाली ये बात  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget