एक्सप्लोरर

UP Politics: 'बीजेपी अब दिन गिनने लगी है... केवल 398 दिन हैं बचे', अखिलेश यादव का BJP पर निशाना

UP News: समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला.

Lok Sabha Election 20224: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी जिस तरीके से दिन गिनने लगी है, उसे देखते हुए आज मैं यह कहना चाहूंगा कि उसके पास अब केवल 398 दिन बचे हैं. अखिलेश लखनऊ में जनेश्‍वर मिश्र पार्क में समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे. लखनऊ में आयोजित बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान की तरफ इशारा करते हुए कहा, “बीजेपी इस बार हो सकता है कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर हार जाए. जो पार्टी यह कहती हो कि हम बरसों सत्ता में रहेंगे, वो अब 400 दिन की बात कर रही है, और अब तो दो दिन और बीत गए हैं यानी सिर्फ 398 दिन बचे हैं.”

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश के कम से कम दो मेडिकल कॉलेज का दौरा करना चाहिए, जिनका उन्होंने खुद शिलान्यास किया था और तब वह खुद समझ जाएंगे कि उन्हें कितनी सीटों पर जीत हासिल होने वाली है. उल्लेखनीय है कि लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक हो रही है, जबकि इससे पहले 17 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्‍ली में पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का समापन किया था.

पीएम मोदी ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा था, “2024 के लोकसभा चुनाव में करीब 400 दिन बचे हैं. इसलिए पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरे समर्पण के साथ समाज के हर वर्ग की सेवा में जुट जाना चाहिए.” अखिलेश ने बीजेपी से अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हिरासत में मौत के मामलों में पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने संबंधी प्रस्ताव पारित करने की मांग की.

जातिगत जनगणना पर अखिलेश ने दी ये प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा कि बीजेपी को बलवंत सिंह (जिनकी कथित तौर पर कानपुर में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी) की हिरासत में मौत मामल में पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव पारित करना चाहिए. सपा अध्यक्ष ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जातिगत जनगणना की कवायद शुरू करने की सराहना की. उन्होंने कहा, “जातीय जनगणना की मांग आज ही नहीं उठ रही. अंग्रेजों ने 1931 में समझा था कि जातीय जनगणना होनी चाहिए. जातियों को संविधान के अधिकार तब ही मिल सकते हैं, जब उनके लोगों की संख्या पता हो.”

नीतीश कुमार ने देश के सभी नेताओं से मिलने का काम किया

अखिलेश ने कहा, “समाजवादियों का हमेशा यही मानना रहा है और पिछले चुनावों में मैंने भी कहा था कि सपा की सरकार बनी तो तीन माह में जातीय जनगणना की जाएगी. मुझे खुशी है कि नीतीश कुमार जी इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं और मैं इस बाबत उन्हें बधाई देता हूं.” उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी पिछड़ों को, दलितों को कभी आरक्षण तो दूर, हक और सम्मान तक नहीं दे सकती. तेलंगाना दौर के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के सभी नेताओं से मिलने का काम किया, पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ने भी मुलाकातें कीं और इसी कड़ी में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने भी कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री और दलों के नेताओं से मुलाकात की, ऐसे में मैं भी उनके आमंत्रण पर वहां गया था.

उन्होंने जनेश्वर मिश्र को याद करते हुए कहा, “हम आज जनेश्वर मिश्र जी को याद कर रहे हैं. उन्होंने और ‘नेताजी’ (मुलायम सिंह यादव) ने इस समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया. आज हम सब संकल्प लेते हैं कि हम समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम जारी रखेंगे.”

UP News: 'मोदी है तो मुमकिन, केवल भारत का नारा नहीं....', BJP कार्यकारिणी बैठक में बोले CM योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget