एक्सप्लोरर

UP News: 'ये आगरा है जनाब, जो दिलों को मिला देता है', कांग्रेस की यात्रा में शामिल होने पर बोले अखिलेश

Bharat Jodo Nyay Yatra: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, "आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है. मुझे इस बात की खुशी है कि ये मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है."

Akhilesh Yadav on Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के आगरा में पहुंची. इस दौरान राहुल गांधी की न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए. इस यात्रा के दौरान सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया. वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ एक तस्वीर शेयर की है.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- "नफरत करनेवालों को भी मोहब्बत सिखा देता है ये ‘आगरा’ है जनाब, जो दिलों को मिला देता है." वहीं इस यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है. मुझे इस बात की खुशी है कि ये मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है. आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हैं. हमें उम्मीद है कि I.N.D.I.A गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी."

इस यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने कहा राहुल गांधी देश में मोहब्बत की बात करते हैं लेकिन यह शहर पूरा मोहब्बत का शहर है. हमारी लड़ाई संविधान बचाने की लड़ाई है, बीजेपी हटाओ देश को बचाओ. हमारी लड़ाई तभी सफल होगी जब उत्तर प्रदेश में बीजेपी हारेगी 80 हराओ लोकतंत्र बचाओ.

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा "आज सरकार के खिलाफ किसान खड़ा है. किसानों की ताकत से सरकार घबरा गई है. आने वाले समय में भाजपा हटेगी और I.N.D.I.A गठबंधन की सरकार किसानों को सम्मान दिलाएगी. नौजवान अपनी डिग्री जलाकर आत्महत्या कर रहा है. कोई भर्ती ऐसी नहीं सरकार की जिसमे पेपर लीक न हुआ. ये जानबूझकर सरकार करती है क्योंकि वो रोजगार नहीं देना चाहते."

बता दें कि यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन के एलान के बाद राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव एक मंच पर पहली बार नजर आए हैं. यूपी में कांग्रेस 17 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, जिसका एलान कांग्रेस की तरफ से हो गया है. इन सीटों के नाम भी कांग्रेस ने साफ कर दिए हैं. वहीं बची हुई सीटों पर कांग्रेस सपा का समर्थन करेगी.

Bharat Jodo Nyay Yatra: आगरा में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए अखिलेश यादव, स्वागत के लिए उमड़े कार्यकर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget