एक्सप्लोरर

'सम्मान निधि' की आड़ में किसानों का लाखों का नुकसान कराने की फिराक में बीजेपी : अखिलेश यादव

किसान आंदोलन के समर्थन में खड़ी समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर वार किया है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से किसानों के लिये संकट के हालात पैदा हो गये हैं.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ बीजेपी पर अपने ‘प्रिय पूंजीपति मित्रों’ को किसानों पर तरजीह देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसान सम्मान की नाममात्र धनराशि देने की आड़ में काले कृषि कानून लागू कर किसानों का हजारों-लाखों का नुकसान करना चाहती है.

अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार किसानों से बातचीत की पेशकश भी कर रही है और आंदोलनकारी किसानों पर तरह-तरह के अनर्गल आरोप भी लगा रही है. उन्होंने कहा कि यह अपने अधिकारों के लिए सड़क पर बैठे किसानों का अपमान है.

किसानों के लिये संकट के हालात

बयान के मुताबिक उन्होंने कहा, “भाजपा अपने प्रिय पूंजीपति मित्रों का समर्थन करते हुए ऐसे रास्ते पर चल पड़ी है जो किसान, मजदूर एवं निम्न मध्यम वर्ग के खिलाफ जाता है. सरकार किसान सम्मान की नाम मात्र धनराशि देने की आड़ में काले कृषि कानून लागू कर उनका हजारों-लाखों का नुकसान करना चाहती है.” उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि देश में जबसे भाजपा की सरकारें बनी हैं तबसे किसानों के लिए संकट के हालात पैदा हो गए हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीता जागता उदाहरण है और इस आंदोलन में सपा किसानों के साथ खड़ी है.

सपा का अभियान

इस बीच, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर अलग-अलग जिलों के विभिन्न गांवों में ‘समाजवादी किसान घेरा अभियान’ के तीसरे दिन भी विधायकों, सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों तथा जिलों के पदाधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया.

उन्होंने बताया कि इस दौरान पार्टी नेताओं ने गांवों में अलाव जलाकर चौपाल लगाई और किसानों के बीच उनकी समस्याओं पर चर्चा की. चौधरी ने बताया कि पिछली 25 दिसंबर से शुरू किया गया यह कार्यक्रम एक दिन में एक-दो गांवों का चयन कर चलाया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत ज्यादा से ज्यादा गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है.

ये भी पढ़ें.

अयोध्या: श्रद्धालुओं के लिये सुविधाओं का अभाव, तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने सीएम को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget