एक्सप्लोरर

Lok Sabha Chunav: 'मैं सीट छोड़ने के लिए तैयार' पीलीभीत में BJP सांसद वरुण गांधी के पास सपा का ऑफर

Varun Gandhi News: वरुण गांधी ने बुधवार को चार सेट नामांकन पत्र भी मंगवा लिए हैं, जिसके बाद उनका पीलीभीत से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है. हालाकि सपा ने भी यहां से प्रत्याशी उतार दिया है.

Lok Sabha Election 2024 UP: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की लड़ाई बेहद दिलचस्प होती जा रही है. वरुण गांधी के सपा से चुनाव लड़ने की खबरों के बीच अखिलेश यादव ने बुधवार को पीलीभीत से सपा प्रत्याशी घोषित कर दिया, जिसके बाद तमाम कयासों पर विराम लग गया. हालांकि वरुण गांधी के सपा में एंट्री का चांस अभी खत्म नहीं हुआ है. पाटीं की ओर से ऐसे संकेत मिले हैं. 

बुधवार को समाजवादी पार्टी ने अपनी नई सूची जारी की, जिसमें पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार को प्रत्याशी बनाया, जिसके बाद वरुण गांधी के सपा से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया, लेकिन अब भगवत सरन गंगवार ने ही ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद वरुण गांधी को लेकर फिर कयास लगने लगे हैं. 

सपा प्रत्याशी ने दिए संकेत
पीलीभीत से सपा प्रत्याशी बनने के भगवत सरन ने कहा कि "अगर वरुण गांधी सपा में शामिल हुए तो मैं अपनी सीट वरुण के नाम पर छोड़ने को तैयार हूँ." उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद को अपनी पहली प्राथमिकता बताया. इस बीच जब उनसे सवाल किया गया कि अगर वरुण गांधी को भाजपा से टिकट नही मिला और उन्होंने सपा से टिकट मांगा तो वो क्या करेंगे. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अगर हाई कमान ने उन्हें टिकट दिया तो वो अपनी सीट खुशी खुशी छोड़ देंगे.

पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि अगर भारतीय जनता पार्टी  वरुण गांधी का टिकट काट देती है तो वरुण समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. सपा की ओर से कई बार ऐसे संकेत भी मिले. सपा महासचिव और सांसद प्रो राम गोपाल यादव ने भी वरुण के सवाल पर कहा था कि अगर बीजेपी उनका टिकट काटती है सपा उन्हें चुनाव लड़ने पर विचार करेगी. हालांकि अभी तक उनसे कोई बात नहीं हुई है. 

वहीं दूसरी तरफ वरुण गांधी ने निजी सचिव को भेजकर बुधवार को नामांकन पत्र के चार सेट मंगा लिए हैं. जिसके बाद ये तय है वरुण गांधी पीलीभीत से ही चुनाव लड़ेंगे. अगर बीजेपी से उनका टिकट कटा  तो वो निर्दलीय ही मैदान में उतरेंगे. ऐसे में सपा-कांग्रेस उन्हें समर्थन देगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी.

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने यूपी की तीन सीटों पर बदले उम्मीदवार, दोहरा रहे पुरानी गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget