एक्सप्लोरर

सोनप्रयाग के होटल में लाखों का नुकसान, आग बुझाने में फायर बिग्रेड भी हुआ परेशान

Uttarakhand News: केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव सोनप्रयाग में रविवार को एक होटल में आग लग गई. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. इस हादसे में लाखों का सामान जलकर राख हो गया.

Uttarakhand News: केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव सोनप्रयाग में स्थित एक होटल में रविवार शाम को अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे होटल की तीसरी मंजिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जल गया, जबकि एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग करीब शाम 6 बजे लगी. होटल की तीसरी मंजिल पर फैब्रिकेटेड हॉट्स (टिन शेड के अस्थायी कमरे) बने हुए थे, जिनमें अचानक आग फैल गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा फ्लोर जलकर खाक हो गया. आग की लपटें और धुआं देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी दुकानों और होटलों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे.

फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर होती तो नुकसान कम होता- स्थानीय निवासी
आग लगने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों, मजदूरों, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए. बाल्टियों और पाइपों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो रहा था.

मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी मनीष भट्ट ने बताया, "हमने बाल्टियों से पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि कुछ ही देर में पूरा फ्लोर जल गया. अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर होती, तो नुकसान कम हो सकता था." 

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट!
घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी न होने से आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतें आई. स्थानीय लोगों और होटल व्यवसायियों ने प्रशासन से इस गंभीर लापरवाही पर नाराजगी जताई. केदारघाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी ने कहा, "यह बहुत दुखद घटना है. सोनप्रयाग जैसे महत्वपूर्ण यात्रा पड़ाव पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी न होना प्रशासन की बड़ी चूक है. अगर समय पर दमकल वाहन होता, तो आग को फैलने से रोका जा सकता था."

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासन इसकी जांच कर रहा है. होटल त्रियुगीनारायण निवासी कुलदीप गैरोला का था, जिन्होंने इस घटना में अपने होटल का बड़ा नुकसान झेला है. इस हादसे में एक व्यक्ति के झुलसने की सूचना है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. हालांकि, उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है. होटल में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया.

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
घटना के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. प्रशासन ने कहा कि अग्निकांड के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी

इस हादसे के बाद सोनप्रयाग में फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है. स्थानीय व्यापारियों और होटल मालिकों ने प्रशासन से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण यात्रा पड़ाव पर दमकल सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: मदरसों और मस्जिदों को क्यों किया गया सील? मुस्लिम संगठनों ने लगाए बड़े आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस
'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी
'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनुपम पाण्डेय बने UPPSC के सदस्य, राज्यपाल ने दी नियुक्ति
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनुपम पाण्डेय बने UPPSC के सदस्य, राज्यपाल ने दी नियुक्ति
Basti News: अपराधियों पर मेहरबान बस्ती पुलिस! नकाबपोशों ने दूसरी बार एक ही घर पर की अंधाधुंध फायरिंग
अपराधियों पर मेहरबान बस्ती पुलिस! नकाबपोशों ने दूसरी बार एक ही घर पर की अंधाधुंध फायरिंग

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget