एक्सप्लोरर

Sonipat Mahapanchayat: सोनीपत महापंचायत में बोले जयंत चौधरी, 'ये सम्मान की लड़ाई, पहलवान जो नीति बनायेंगे हम उनके साथ'

Wrestlers Protest: रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि हवाओं ने भी फैसला ले लिया कि आज इस पंचायत की गूंज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिये. मान-सम्मान के लिए जीता है आदमी, यह पूरी लड़ाई मान-सम्मान की है.

Wrestlers Protest News: भारतीय पहलवानों का भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध जारी है. इसी क्रम में आज रविवार (4 जून) को सोनीपत के मुंडलाना गांव में एक महापंचायत का आयोजन हुआ और इस पंचायत में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी सहित रालोद के कई नेता पहुंचे. महापंचयात में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि "जिस व्यक्ति ने जीतने पर साक्षी के लिए ट्वीट किया कि रक्षाबंधन के दिन देश की बेटी ने मेडल जीता है, जिसने विनेश के लिये कहा की तुम मेरे घर की बेटी हो उस व्यक्ति की नजर में इन बेटियों के लिए कोई प्रेम नहीं, है तो उस ब्रजभूषण शरण सिंह के लिए."

पंचायत की गूंज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिये- जयंत चौधरी

वहीं रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि "पहलवान जो भी नीति बनायेंगे हम उसमें हम उनके साथ हैं वे खुद को कमजोर ना समझें. उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से आंधियाँ चल रहीं थीं आज तो हवाएं भी जाग गई हैं. हवाओं ने भी फैसला ले लिया कि आज इस पंचायत की गूंज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिये. मान-सम्मान के लिए जीता है आदमी, यह पूरी लड़ाई मान-सम्मान की है. आज भारत माँ की आबरू दांव पर लगी है."

देश की बेटियों की  जातियां ढूंढी जा रही हैं- जयंत चौधरी

इसके साथ ही रालोद नेता ने कहा " आज एक बहुत बड़ा रोग है की कुछ लोग एक मामूली व्यक्ति की भक्ति में इस तरह लीन हो गए कि उनकी नजर में जो ब्रजभूषण शरण और अजय टेनी जैसे लोग, जो जनता की नज़र में दोषी हैं उन्हें वो क्लीन बताते हैं. मैं सार्वजनिक तौर से कह चुका हूँ आज फिर कहता हूँ ये हमारे आपस की राजनीतिक लड़ाई नहीं है. मैं अपने पार्टी का अध्यक्ष मैं बाद में हूँ, राज्य सभा का सदस्य हूँ आपके आशीर्वाद से लेकिन राज्यसभा की सीट बाद में है. मैं पहले भाई हूँ अपनी बहनों का." राज्यसभा सांसद ने महापंचायत में बोला "केंद्र सरकार 9 साल का जश्न मना रही है. क्या 9 साल पहले भी देश में ऐसा माहौल होता था कि कोई पीड़ित है तो उसके ख़िलाफ़ ऐसा माहौल बना दिया जाता है कि उनकी जातियों की तलाशी. देश की बेटियों की  जातियाँ ढूँढी जा रही हैं." 

ओड़ीशा ट्रेन हादसे पर जताया दुख 

जयंत चौधरी ने ओड़ीशा ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कैसा मंजर हमें देखने को मिल रहा है कि लोग आपदा को भी अवसर के तौर पर देखते हैं. जब दुर्घटनाएँ होती हैं तो मानवीय भावनाएं निकल कर आती हैं. गम का विषय होता है, दुखदाई माहौल होता है. सरकार सुनिश्चित करे कि ये दुर्घटना क्यों हुई है, सरकार कि सामूहिक जिम्मेदारी होती है कैबिनेट के किसी एक मंत्री की जिम्मेदारी नहीं होती.

UP Politics: 'बीजेपी को सौ खून माफ...मुसलमान होगा तो बुलडोजर चल जाएगा', अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget