एक्सप्लोरर

सोनभद्र पुलिस ने किया गुमशुदा महिला की हत्या का खुलासा, दहेज के लालच में पति ने ली जान

सोनभद्र की शक्तिनगर पुलिस ने गुमशुदा महिला आशा कुमारी की हत्या का खुलासा कर दिया है. मामले में महिला के पति को दोषी पाया गया है.

सोनभद्रः उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की शक्तिनगर पुलिस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुमशुदा पत्नी आशा कुमारी की हत्या का खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि आशा कुमारी का हत्यारा उसका पति संजीत कुमार ही है. दहेज के लालच में स्वजनों के साथ मिलकर शादी के एक माह बाद ही पति संजीत कुमार ने पत्नी आशा कुमारी को रकसगंडा जलप्रपात में सेल्फी लेने के बहाने धक्का देकर डुबो दिया.

एक महीने पहले हुई थी शादी

बता दें कि हत्या के लगभग एक माह पूर्व आशा कुमारी की शादी औरंगाबाद बिहार निवासी संजीत कुमार के साथ हुई थी. हत्यारोपी संजीत कुमार बिहार के औरंगाबाद जिले के गांधीनगर थाना मदनपुर का निवासी बताया जा रहा है. सीडीआर से प्राप्त जानकारी के आधार पर गुमशुदा व गुमशुदा के पति की लास्ट लोकेशन रकसगंडा नवगई थाना चांदनी जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ पाई गई.

पति ने जलप्रपात में धक्का देकर ली जान 

जिले के आला पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने मामले में सघनता से जांच की, पुलिस जांच में मृतका आशा कुमारी का पति ही उसका हत्यारा पाया गया है. मृतका का पति संजीत कुमार विगत 17 जुलाई को अपनी पत्नी के साथ रकसगंडा गया था, जहां सेल्फी लेने के बहाने पत्नी को गहरे जलप्रपात में धक्का देकर डुबो दिया.

शव की तलाश जारी

मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त संजीत कुमार और उसके पिता वीरेंद्र राम को शक्तिनगर बस स्टैंड से 28 जुलाई बुधवार रात्रि को गिरफ्तार कर लिया गया. अभियुक्त की निशानदेही पर आशा देवी के पर्स व आईडी कार्ड, रकसगंडा जलप्रपात से बरामद किया गया. मृतका आशा कुमारी के शव की तलाश जारी है.

परिजनों ने की फांसी की मांग

मृतका आशा कुमारी की मां मीना देवी ने बताया कि शादी के एक सप्ताह बाद ही दहेज को लेकर बेटी के पति व उसके परिजनों द्वारा आए दिन उत्पीड़न व मारपीट किया जाता था. जिसकी सूचना बेटी ने अपनी मां के साथ साझा किया था. उनका कहना है कि शादी के एक माह बाद दहेज के लालच में दामाद ही बेटी का हत्यारा निकलेगा ये उन्हें नहीं पता था. आशा कुमारी की मां व परिजनों ने हत्यारोपी के फांसी की मांग किया है.

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दहेज के लालच में की गई हत्या के आरोपियों को शक्तिनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है. मृतका आशा कुमारी के शव की तलाशी के लिए स्थानीय पुलिस से संपर्क कर जांच जारी है.

इसे भी पढ़ेंः
PoK में चुनाव पर भारत ने जताया कड़ा एतराज, कहा- इलेक्शन अवैध, इलाके को खाली करे पाकिस्तान

अफगानिस्तान: तालिबान ने माना Video में पिटाई किए जा रहे कंधार के कॉमेडियन को उतारा गया मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget