एक्सप्लोरर

Sonbhadra: पुलिस ने प्रोफेसर मर्डर केस का किया खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या

सोनभद्र पुलिस ने पिछले दिनों बीआरडी कॉलेज दुद्धि के प्रोफेसर की हत्या का खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिकप्रोफेसर की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी.

सोनभद्र: दुध्धी कोतवाली क्षेत्र में पांच दिन पहले हुए बीआरडी डिग्री कालेज के प्रोफेसर डॉ जेके सिंह हत्याकांड का स्वाट टीम ,सर्विलांस व स्थानीय दुध्धी पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  पुलिस के मुताबिक प्रोफेसर जेके सिंह के हत्या उन्हीं की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी.

ये है पूरा मामला

सोनभद्र एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले दिनों दुध्धी कोतवाली क्षेत्र में 9/10 की रात में डायल 112 को सूचना मिली कि खून से लथपथ हालत में एक व्यक्ति का शव उसके आवास में पड़ा हुआ है. इसके बाद डायल 112 ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी. वही इस घटना के बाद एसपी खुद मौके पर पहुंचे थे.

प्रोफेसर की मर्डर मिस्ट्री सॉल्व करने की जिम्मेदारी जिले की स्वाट टीम , सर्विलांस व स्थानीय पुलिस को सौंपी गई थी और घटना के पांचवे दिन टीम ने घटना में शामिल प्रोफेसर की पत्नी व उसके प्रेमी एमराज उर्फ आजाद निवासी मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पत्नी ने जो बताया उसे सुनकर हर कोई दंग रह गया.

 

आरोपी पत्नी पति के कर्ज और शराब की आदत से थी परेशान

पत्नी ने बताया कि उसके पति पर काफी कर्जा था जिसके चुकाने में उसकी पूरी तनख्वाह चली जती थी. इसके अलावा उसके पति को शराब की भी लत थी इस वजह से उसकी उसके पति से अनबन रहती थी. इसी वजह से  उसका सम्बन्ध तीन चार वर्ष से हेमराज उर्फ आजाद से हो गया था.

पति को परांठे में नींद की गोली देकर गला रेत दिया

आरोपी पत्नी ने बताया कि उसने साजिश के तहत पहले अपने पति को पराठे में नींद की गोली देकर सुला दिया और फिर रात में  तकिए से मुंह दबाकर मारने की कोशिश की लेकिन प्रोफेसर जाग गया. इसके बाद  चाकू से उनका गला रेत दिया. पुलिस ने दोनो आरोपियों के निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल चाकू व अन्य कपड़े बरामद कर लिया है. पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है.

ये भी पढ़ें

Delhi-NCR News: प्रदूषण की वजह से गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद और झज्जर में चार दिनों तक स्कूल बंद

UP News: अखिलेश यादव ने SP कार्यकर्ताओं से की 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का सांकेतिक उद्घाटन करने की अपील, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget