एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: सोनभद्र के ये इलाके आज भी 2G और 4G नेटवर्क से हैं अछूते, लोग पेड़ पर चढ़कर फोन पर करते हैं बात

UP News: जिलाधिकारी का कहना है कि मोबाइल नेटवर्क एक बड़ी समस्या है, जिसके कारण सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में दिक्कतें आ रही है. जिसके निदान के लिए 34 स्थानों को चिन्हित किया गया है.

Sonbhadra News: देश में डिजिटल इंडिया के युग में जहां एक क्लिक में सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं और एक कोने से दूसरे कोने में आसानी से जुड़ सकते हैं. वहीं, सोनभद्र (Sonbhadra) जिले के कई गांवों में लोगों को मोबाइल पर बात करने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है, यहां नेटवर्क पहुंच ही नहीं पाता है. इस कारण ग्रामीणों को कभी पेड़ पर तो कभी पहाड़ियों पर नेटवर्क के लिए चढ़ना पड़ता है. ऐसे में इन ग्रामीणों के लिए इंटरनेट किसी सपने से कम नहीं है.

ये हालात जिला मुख्यालय से 85 किलोमीटर दूर जंगल और पहाड़ी के तलहटी में बसे गांव की है, जहां आज भी मोबाइल का नेटवर्क नहीं आता है. जिले के म्योरपुर, चोपन नगवां, कोन ब्लाक के दर्जनों गांव के ग्रामीणों के पास मोबाइल तो लगभग हर व्यक्ति के पास मौजूद हैं. गांव में रहने के दौरान यदि किसी से इमरजेंसी में बात करनी होती है तो यहां के लोगों को पेड़ या पहाड़ी का सहारा लेना पड़ता है. 

क्या है पूरा मामला?
ग्रामीणों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि कई तरह की दिक्कतें आती हैं. एंबुलेंस को नेटवर्क नहीं होने के कारण सही समय पर सूचना नहीं दे पाते हैं. वहीं, पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण सांप, बिच्छू सहित अन्य जहरीले जानवरों के काटने की घटनाएं भी ज्यादा होती है. इन घटनाओं के दौरान समय पर इलाज नहीं मिल पाता है. कोई भी हादसा होने पर इन गांव में रहने वाले लोगों को तुरंत मदद नहीं मिल पाती है. इसके अलावा झगड़ा और अन्य कोई घटना होने पर गांव में पुलिस को सूचना देना संभव नहीं हो पाता है.

वहीं मोबाइल नेटवर्क विहीन गांवों में सरकार की स्वास्थ्य सुविधा को लेकर संचालित एम्बुलेंस 108 और 102 नहीं पहुंचती है. जिससे सबसे ज्यादा दिक्कत बीमार और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाने में आती है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर ऐसे हालात रहे तो डिजिटल इंडिया का सपना कैसे पूरा होगा. आने जाने के लिए रोड नहीं है. नेटवर्क की समस्या है.

इस सम्बंध में भारतीय जनता पार्टी के विधायक का कहना है कि कई इलाके ऐसे है, जहां मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत है, जिसके लिए प्रयास किया गया है. ऐसे इलाकों में मोबाइल नेटवर्क के लिए मोबाइल नेटवर्क कम्पनी द्वारा सर्वे किया गया है. जिन इलाकों में मोबाइल नेटवर्क नहीं है, वहां के लोगों को कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है.

इस सम्बंध में जिलाधिकारी का कहना है कि मोबाइल नेटवर्क की एक बड़ी समस्या है, जिसके कारण सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में दिक्कतें आ रही है. जिसके निदान के लिए 34 स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां बीएसएनएल द्वारा भूमि का चयन कर लिया गया है और जल्द ही टावर लगाया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: क्या 2024 में फिर साथ आएंगे अखिलेश यादव और मायावती? BJP के खिलाफ इन फैसलों ने बढ़ाई हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget