एक्सप्लोरर

Sonbhadra: मंत्री ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को लगाई फटकार, CMO को भी हटाया, लेकिन सुधरी नहीं जिला अस्पताल की हालत

UP News: सोनभद्र (Sonbhadra) के जिला अस्पताल में सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी सामान्य सुविधा भी मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है. ऐसे में लोगों को प्राइवेट हेल्थ सेंटर का सहारा लेना पड़ रहा है.

Sonbhadra News: डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने सोनभद्र (Sonbhadra) में स्वास्थ्य विभाग में फैले भ्र्ष्टाचार और जिला अस्पताल (District Hospital) में अव्यवस्था के जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई थी. साथ ही सोनभद्र के सीएमओ को सस्पेंड कर दिया था. उन्होंने जिला अस्पताल की दुर्दशा पर डीएम को सख्त निर्देश देते हुए कड़ी निगरानी के आदेश दिए थे लेकिन यहां अधिकारी बेलगाम नजर आ रहे हैं. मंत्री के जाते ही यथास्थिति बरकरार हो गई है. 

दरअसल, जिला अस्पताल में पांच दिनों से सीटी स्कैन मशीन खराब पड़ी है जिसकी वजह से सिटी स्कैन का काम ठप हो गया है. ऐसे में सीटी स्कैन के लिए आने वाले मरीज भटक रहे हैं. उन्हें महंगे दामों पर बाजार में सीटी स्कैन कराना पड़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की उदासीनता से जिला अस्पताल में मरीजों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही. एक ओर जहां अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के न होने के कारण चार महीने से अल्ट्रासाउंड की सेवा ठप है तो दूसरी ओर पीपीपी मॉडल पर संचालित सीटी स्कैन सेवा भी बंद हो गई है. करीब पांच दिनों से मशीन खराब पड़ी है.

सीटी स्कैन मशीन खराब होने से मरीजों को होना पड़ रहा है निराश
स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक सीटी स्कैन मशीन में आई तकनीकी गड़बड़ी को सुधारने के लिए शुक्रवार को एक टेक्निशियन भी बुलाया गया था लेकिन मगर मशीन ठीक नहीं हो सकी. ऐसे में मरीजों के सामने जांच का संकट खड़ा हो गया है. जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 500 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं. करीब 40 से 60 मरीजों को चिकित्सकों की ओर से सीटी स्कैन की सलाह दी जाती है. जिले के दुरूह इलाकों से लंबी दूरी तय कर जिला अस्पताल पहुंचने वालों को पांच दिन से निराश होकर लौटना पड़ रहा है. वहीं कई ऐसे गंभीर मरीज भी हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में नि:शुल्क होने वाले सीटी स्कैन के लिए निजी सेंटरों पर डेढ़ से ढाई हजार रुपये खर्च करना पड़ रहा है.

जापान से लाया जाना है मशीन का एक हिस्सा
स्वास्थ्य कर्मी मनोज कुमार के मुताबिक मशीन का एक पार्ट खराब हो गया है जो जापान से आना है. अगले 12 से 15 दिनों में उसके आने की उम्मीद है. ऐेसे में अभी मशीन के ठीक होने की तत्काल कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है. ऐसे में निशुल्क सीटी स्कैन के लिए अभी इंतजार करना होगा. जिन मरीजों को ज्यादा जरूरत होती है उन्हें हमारे ही संस्थान बनारस के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भेजा जाता है.  वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन मशीन लगी है. कुछ दिनों पहले इस मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है. सीटी स्कैन सेंटर प्रभारी से बातचीत कर इसके जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें-

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद की बदली जाएगी जेल, जानें साबरमती से कहां भेजा जाएगा माफिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget