एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: शादी का झांसा देकर पहले विधवा से किया रेप, फिर महिला को जान से मारने की दी धमकी

Sonbhadra Police: एएसपी कालू सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा एक तहरीर दी गई है, जिसमें उसने बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और उसके साथ मारपीट भी की गई.

Sonbhadra News: सोनभद्र (Sonbhadra) में मृतक सैनिक की विधवा पत्नी से शादी का झांसा देकर रेप करने की खबर सामने आई है. वहीं जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसके साथ मारपीट की गई. पीड़िता ने युवक के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले में आरोपी पर रेप सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी. वहीं पीड़िता का अस्पताल ले जाकर चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है.

दरअसल, यह मामला सोनभद्र का है, जहां परिचित युवक ने महिला के घर में घुसकर जबरन रेप किया और एतराज पर महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी. पीड़िता ने पुलिस और एसडीएम के पास जाकर मदद की गुहार लगाई. एसडीएम के हस्तक्षेप पर पुलिस ने शुक्रवार को मामले में रेप सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी 

क्या है पूरा मामला?
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि शादी का झांसा देकर रेप करने और शादी के लिए दबाव बनाने पर इंकार का मामला सामने आया है. प्रकरण में आरोपी के खिलाफ ओबरा थाने में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पीड़िता ने बताया कि उसके पति एयरफोर्स में इंजीनियर थे, उनकी मौत हो चुकी है. मेरे दो बच्चे हैं और मैं किराये के घर में रहती हूं. उन्होंने बताया कि संजीव नाम का व्यक्ति बीते 5 सालों से मुझे परेशान कर रहा है. साथ ही चाकू की नोंक पर बच्चों और मुझसे मारपीट करता है. वह घर से बाहर नहीं निकलने देता है, साथ ही बेरहमी से पीट कर घायल कर चुका है. पुलिस मेरी सुनवाई नहीं कर रही है. एसपी के पास भी गए, लेकिन वहां से भी हमें भगा दिया गया. जिसके बाद मैंने ओबरा तहसील में मजिस्ट्रेट के सामने न्याय के लिए गुहार लगाई है.

सोनभद्र अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा एक तहरीर दी गई है, जिसमें उसने बताया कि संजीव नाम का व्यक्ति जिसे वह काफी पहले से जानती है, उसका महिला के घर आना जाना भी था. जहां वह महिला से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. बीते दिनों उसने शादी से मना कर दिया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी बनाए थे. पीड़ित महिला का कहना है कि उसने बच्चों और उसको जान से मारने की धमकी भी दी. महिला के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पूछताछ के लिए आरोपी को हिरासत में लिया गया है, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें:-

UP Budget Session 2023: अखिलेश यादव ने पूछा- 'क्या फिल्म की शूटिंग है, बम और गोलियां चल रही हैं, कहां है डबल इंजन?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget