एक्सप्लोरर

'गाजीपुर पहुंचने के बाद सोनम ने...' राजा रघुवंशी की मां के पैर छूकर आरोपित के भाई ने कर दिया बड़ा खुलासा

Sonam Raghuvanshi के भाई गोविंद रघुवंशी ने Raja Raghuvasnhi की मां से मुलाकात की. इस दौरान दोनों काफी भावुक थे.

Sonam Raghuvanshi News: मेघालय स्थित शिलॉन्ग में हनीमून मनाने गई सोनम रघुवंशी पर आरोप है कि वह पति राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल है. राजा के मारे जाने के 17 दिनों बाद वह उत्तर प्रदेश स्थित गाजीपुर पहुंची. वहीं से उसने मध्य प्रदेश स्थित इंदौर में परिजनों से बात की. इसके बाद इंदौर पुलिस से सूचना मिलने बाद गाजीपुर पुलिस ने हिरासत में लिया था. 

अब सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने राजा रघुवंशी की मां उषा रघुवंशी से मुलाकात की. दोनों की मुलाकात काफी भावुक रही. मुलाकात के दौरान गोविंद ने राजा की मां के पैर छुए और फिर माफी मांगी. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर सोनम ने हत्या कराई है तो उसे फांसी हो.

कैराना और कांधला में पलायन का जिक्र कर सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान, यूपी में मचेगी सियासी हलचल?

राजा की मां से मिलने के बाद गोविंद ने सोनम के गाजीपुर पहुंचने की पूरी कहानी बताई. पत्रकारों से बात करते हुए गोविंद ने कहा कि गाजीपुर में पहुंचने के बाद सोनम ने फोन किया. उस वक्त रो रही थी. मैंने ढाबे वाले से बात की थी कि इसे नजदीकी थाने में भिजवा दो. मैंने पुलिस को भेजा था. गोविंद ने कहा कि गाजीपुर से सोनम ने जब फोन किया तब मैंने सोनम को बताया था कि राज पकड़ा जा चुका है.

गोविंद से मां की मुलाकात पर क्या बोला राजा का भाई?
गोविंद ने कहा कि मैंने राजा की मां से माफी मांगी है. हमने सोनम से रिश्ता तोड़ दिया है. राजा मेरा प्रिय था. सोनम अगर दोषी है तो उसे फांसी दे दी जाए.

उधर, राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, 'गोविंद (सोनम रघुवंशी का भाई) मेरे संपर्क में था. उसने मुझसे कहा था कि वह मेरे घर आएगा और वह कबूल करना चाहता है कि उसकी बहन ने गलती की है. वह कहना चाहता था कि उसकी बहन को उसकी गलती के लिए फांसी की सजा मिलनी चाहिए.'

गोविंद से मुलाकात के बाद सोनम की सास क्या बोलीं?
सोनम के भाई गोविंद से मुलाकात के बाद राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा, 'गोविंद ने कहा कि सोनम को फांसी पर लटका देना चाहिए. उसे राजा के लिए दुख है, सोनम के लिए नहीं. गोविंद की कोई गलती नहीं है.' उन्होंने यह भी कहा, 'मैंने गोविंद से पूछा कि क्या वह सोनम से मिला था. उसने कहा कि वह उससे तीन मिनट के लिए मिला था. मैंने उससे पूछा कि उसने उसे क्यों मारा? उसने कहा कि उसे मौका नहीं मिला क्योंकि वहां मीडिया और पुलिस थी.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget