एक्सप्लोरर

महेश शर्मा ब्लैकमेलिंग केस: समाज सेविका उषा ठाकुर गिरफ्तार, जानें- कैसे रची गई थी पूरी साजिश

आलोक व उसकी दूसरी साथी निशा की कोलकाता से गिरफ्तारी हुई और पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उषा की भूमिका स्पष्ट हो गई कि पैसे को लेकर योजना मिलकर बनाई गई थी। इसमें आलोक कुमार चेहरा था और पर्दे के पीछे उषा थीं।

नोएडा, एबीपी गंगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने समाजसेवी उषा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। पुलिस का कहना है कि प्रतिनिधि चैनल के मालिक आलोक व उषा ठाकुर ने मिलकर इसकी साजिश रची थी। उषा को शुक्रवार सुबह सेक्टर-36 स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उषा के माध्यम से मिला था आलोक

पुलिस के अनुसार, 21 अप्रैल को ब्लैकमेल करने के मामले का खुलासा हुआ था। जब प्रतिनिधि चैनल के मालिक आलोक कुमार की साथी नीशू ने कैलाश अस्पताल पहुंचकर डॉ. महेश शर्मा से 2 करोड़ रुपये मांगे थे। केंद्रीय मंत्री ने इसकी सूचना एसएसपी को दी थी। इसके बाद एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने कैलाश अस्पताल जाकर नीशू को गिरफ्तार करके उषा को हिरासत में ले लिया था। हालांकि, आधी रात को उषा को छोड़ दिया गया था। नीशू की गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हुआ था कि आलोक ने उषा के माध्यम से केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की थी।

पर्दे से पीछे रचा गया खेल

इसी दौरान आलोक ने कोई वीडियो बना लिया था। इसके आधार पर वह ब्लैकमेल कर रहा था। उस वक्त भी उषा की भूमिका संदिग्ध थी, लेकिन पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं था। बाद में जब आलोक व उसकी दूसरी साथी निशा की कोलकाता से गिरफ्तारी हुई और पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उषा की भूमिका स्पष्ट हो गई कि पैसे को लेकर योजना मिलकर बनाई गई थी। इसमें आलोक कुमार चेहरा था और पर्दे के पीछे उषा थीं।

महेश शर्मा ब्लैकमेलिंग केस: समाज सेविका उषा ठाकुर गिरफ्तार, जानें- कैसे रची गई थी पूरी साजिश

समाज सेविका हैं उषा ठाकुर

मामले में अब तक चैनल मालिक आलोक, महिला पत्रकार नीशू, निशा, उषा ठाकुर की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक पूर्व डिप्टी एसपी की भूमिका भी संदिग्ध है। मार्च में इस मामले में एक बैठक हुई थी। उसमें पूर्व डिप्टी एसपी भी शामिल थे। उन्हीं के आवास पर बैठक हुई थी। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की नातिन उषा ठाकुर शहर की प्रसिद्ध महिला समाजसेवी हैं। वह सेक्टर-36 में रहती हैं और नोएडा में  कई एनजीओ के साथ जुड़ी हुई हैं। वह तब चर्चा में आई थीं जब निठारी कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने में संघर्ष किया था। एसएसपी  वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि उषा ठाकुर ने आलोक कुमार के साथ मिलकर ब्लैकमेलिंग की साजिश रची। इसके बाद उषा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget