एक्सप्लोरर

हापुड़: सांप का खौफ, अब तक 6 लोगों को बनाया शिकार, 3 की मौत, डर के साए में गांव वाले

UP News: हापुड़ के सदरपुर गांव के ग्रामीण सांप के दहशत से खौफजदा हैं, सांप अबतक तीन लोगों की जान ले चुका है. दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद वन विभाग के हाथ खाली हैं.

Hapur News: यूपी के हापुड़ के सदरपुर गांव में अबतक 3 लोगों की जान लेने वाले सांप के डर से ग्रामीण घरों के बाहर सामूहिक रूप से खुले में सोने के लिए मजबूर हैं. 6 लोगों को डस चुके इस सांप की इतनी दहशत है कि लोग लाठी-डंडे लेकर पुलिस के साथ गश्त कर रहे हैं. सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग ने सपेरों को भी बुलाया गया. लेकिन, दो दिन तक चले सर्च अभियान के बावजूद सफलता नहीं मिली. हालांकि वन विभाग के अधिकारी ने ये कहते हुए कि सपेरों को बुलाने की बात से पल्ला झाड़ लिया कि गांव वालों की गुजारिश पर सपेरों को बुलाया गया था. 

सैदपुर गांव में सांप ने सबसे पहले एक महिला पूनम, 12 साल की बेटी साक्षी और 9 साल के बेटे कनिष्क को डस लिया था. अस्पताल ले जाने पर तीनों को मृत घोषित कर दिया गया था. इसके बाद मंगलवार को उनके पड़ोसी प्रवेश को सांप ने डस लिया, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई. अभी लोग दहशत से उबरे भी नहीं थे कि मंगलवार रात को ही प्रवेश की पत्नी ममता को भी सांप ने चारपाई पर सोते समय डस लिया.  बीती रात गांव की महिला उमेश को भी सांप ने डस लिया. जिसका अभी भी मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

वन विभाग ने बुलाए स्नेक एक्सपर्ट
जब जहरीले सांप के डसने का मामला चर्चा में आया तो वन विभाग के एक टीम गांव में डेरा डाले बैठी है. साथ में NGO से स्नेक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है जो सांप की तलाश कर उसे पकड़ने की कोशिश में है. तभी अचानक गांव में खबर फैली कि गांव में प्रवेश करते ही एक खड़ंजे में सांप देखा गया. खबर मिलते हुए एबीपी न्यूज़ के कैमरे पर वन विभाग और एक्सपर्ट ने सर्च ऑपरेशन चलाया और 4 फुट लंबे rat snake को पकड़ लिया. हालांकि ये सांप जहरीला नहीं होता है. ये वो सांप नहीं है जो पिछले एक हफ्ते से इस गांव में दहशत फैला रखी है.

सांप से सावधान और सांप काटने कि स्थिति में क्या करें और ना क्या ना करें जैसे पोस्टर सदरपुर गांव के हर घर की चौखट पर लगाया गया है. इसमें लिखा है कि अगर सांप काटता है तो मरीज को घबराना नहीं है, धीरज से काम लेना है. जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाना है, ताकि एंटी वेनम लग सके. कई घरों के बाहर वन विभाग की ओर से पोस्टर चस्पा किए गए

पिछले 6 दिन से चल रहे सर्च ऑपरेशन के बाद भी अबतक वन विभाग के हाथ खाली हैं, सांप नहीं पकड़ा जा सका है. तो अब गांव वाले भी टोटकों में यकीन रखने लगे है. गांव में हर घर की दीवार पर लाल रंग की स्याही से सांप की कलाकृति बनाई गई है. इस मान्यता के साथ जिस घर के बाहर ये सांप की कलाकृति रहेगी उस घर में सांप नहीं आएगा.

वन विभाग की टीम गांव मे कर रही कैंप
बीते सोमवार से कई घंटों तक चले सर्च अभियान के बावजूद सांप को पकड़ने में सफलता नहीं मिल पाई. वन विभाग की टीम गांव में ही कैंप कर रही है. गढ़ मुक्तेश्वर रेंज के उप क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि सांप दिखे तब तो पकड़ें. अभी हमारे पास जो भी उपकरण है उससे हम कोशिश कर रहें हैं कि सांप को पकड़ा जा सके. ये सांप तो काला करात ही लग रहा है. लेकिन कब तक पकड़ लेंगे ये नहीं बता सकते. 

सांप के डसने का खौफ अब गांव में ऐसा है कि माताएं अपने बच्चों को गांव से बाहर भेजने को मजबूर हैं. आंखों में आंसू लिए ये माताएं एबीपी न्यूज से कहती हैं कि जो दो बच्चे मरे वो भी तो हमारे ही बच्चे थे. अब हमें अपने बच्चों को भी अपने से अलग रखना पड़ रहा है. कुछ महिलाएं तो इतनी खौफजदा है कि अपने मुंह से सांप शब्द भी बोलने से कतरा रहीं हैं.

सांप की दहशत से पलायन कर रहे ग्रामीण
सांप की दहशत के चलते पूरा गांव रात में एक जगह इकट्ठा होकर सोता है. गांव के लोग दहशत में हैं और पलायन करने को मजबूर हैं. सांप के खौफ से ग्रामीण घरों के बाहर सामूहिक रूप से खुले में सोने के लिए मजबूर हैं. 5 लोगों को डस चुके इस सांप की इतनी दहशत है कि लोग लाठी-डंडे लेकर पुलिस के साथ रात भर गश्त कर रहे हैं.

एक ही परिवार के तीन सदस्यों को डसने के बाद सांप ने अगली रात को गांव में प्रवेश नाम का युवक जो अपने घर में सो रहा था को करीब 3 बजे डस लिया. इसके बाद उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था. जहां उसके एंटी वेनम डोज लगाई गई. जिसके बाद उसकी हालत में सुधार तो है लेकिन सेहत अभी भी बिगड़ी हुई है. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में प्रवेश ने कान के नीचे वो निशान भी दिखाया जहां उसे सांप ने डसा था. प्रवेश ने कहा कि अभी भी उसे बुखार और चक्कर आते हैं. 4 दिन से सोया नहीं हूं क्योंकि हर वक्त सांप की शक्ल सामने आ जाती है.

ये भी पढे़ें: UP Politics: यूपी कांग्रेस में बगावत! अजय राय के खिलाफ खोला मोर्चा, इस सीट पर किया नामांकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
आशुतोष ब्रह्मचारी ने हाईकोर्ट में नहीं दाखिल किया जवाब और दस्तावेज, जानें क्या रही वजह?
आशुतोष ब्रह्मचारी ने हाईकोर्ट में नहीं दाखिल किया जवाब और दस्तावेज, जानें क्या रही वजह?
हापुड़ में कारोबारी की गला रेतकर हत्या, गोदाम पर मिला खून से लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस
हापुड़ में कारोबारी की गला रेतकर हत्या, गोदाम पर मिला खून से लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस
यूपी बनेगा मेडिकल हब! यमुना एक्सप्रेसवे पर ₹215 करोड़ के निवेश से लगेगी चिकित्सा उपकरण इकाई
यूपी बनेगा मेडिकल हब! यमुना एक्सप्रेसवे पर ₹215 करोड़ के निवेश से लगेगी चिकित्सा उपकरण इकाई

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
Char Dham Yatra: चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
Embed widget