एक्सप्लोरर

Jewar Airport से जुड़ी नई उपलब्धि, स्मार्ट लाइटिंग सॉल्यूशन लागू, 70% तक ऊर्जा की बचत

Jewar Airport News: इस प्रणाली में चुनिंदा स्थानों पर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सेंसर भी जोड़े गए हैं. ये सेंसर तापमान और आर्द्रता को मापकर एयरपोर्ट की सुविधा टीम को वास्तविक समय में डेटा प्रदान करेंगे.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) ने हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे को और स्मार्ट और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. एयरपोर्ट परिसर में पैनाइटेक स्मार्ट एनर्जी का स्मार्ट लाइटिंग सॉल्यूशन लागू किया गया है, जो रीयल-टाइम गतिविधियों के आधार पर इंटेलिजेंट ऑन-डिमांड लाइटिंग उपलब्ध कराता है. इस अत्याधुनिक तकनीक से न केवल यात्रियों और स्टाफ की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि बिजली की खपत में कमी आएगी.

दरअसल इस प्रणाली में स्मार्ट कंट्रोलर फोटोसेंसिंग और डायनेमिक डिमिंग तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे लाइटें केवल वहीं और उतनी देर तक जलेंगी, जहां और जब उनकी जरूरत होगी. इससे एयरपोर्ट के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षित संचालन सुनिश्चित होगा और अनावश्यक ऊर्जा खपत पर रोक लगेगी.

वहीं इस स्मार्ट समाधान की तैनाती टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (ईपीसी ठेकेदार) द्वारा, सिग्निफाई इनोवेशन्स इंडिया लिमिटेड के माध्यम से की गई. पैनाइटेक के स्मार्ट स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर्स पर आधारित यह व्यवस्था न सिर्फ डायनेमिक डिमिंग, बल्कि रिमोट मॉनिटरिंग और फॉल्ट अलर्ट की सुविधा भी देती है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे सिस्टम से 70% तक ऊर्जा बचत, लगभग 50% तक रखरखाव में कमी और लाइट फिक्स्चर के जीवनकाल में दोगुने से अधिक वृद्धि संभव है.

नोएडा में जीत गई जिंदगी, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जुड़वा बच्चों को 3 मिनट में पहुंचाया अस्पताल

खाली क्षेत्रों में ऊर्जा की बचत 

गौरतलब है कि यह इंटेलिजेंट लाइटिंग व्यवस्था सेंसरों के जरिए वाहनों का पता लगाती है और ट्रैफिक की मात्रा को मापकर रोशनी की तीव्रता तय करती है. इससे भीड़भाड़ वाले समय पर पर्याप्त रोशनी मिलती है और खाली क्षेत्रों में ऊर्जा की बचत होती है.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्य विकास अधिकारी निकोलस शेंक ने कहा – हमारा लक्ष्य है ज़रूरत पड़ने पर, जितनी ज़रूरत हो, उतनी ही सरल और स्मार्ट रोशनी उपलब्ध कराना. यह तकनीक न केवल ऊर्जा खपत कम करती है, बल्कि हमारी संचालन टीमों को रीयल-टाइम नियंत्रण देती है और यात्रियों के अनुभव को और सहज बनाती है.

दरअसल विशेष बात यह है कि इस प्रणाली में चुनिंदा स्थानों पर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सेंसर भी जोड़े गए हैं. ये सेंसर PM1.0/2.5/4/10, VOCs, NOx, तापमान और आर्द्रता को मापकर एयरपोर्ट की सुविधा टीम को वास्तविक समय में डेटा प्रदान करेंगे. इन सभी उपकरणों की सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग और ट्यूनिंग की सुविधा होगी, जिससे सिस्टम का रखरखाव आसान होगा और डाउनटाइम कम से कम रहेगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget