एक्सप्लोरर

Sitapur News: काशी-मथुरा और अयोध्या की तर्ज पर होगा नैमिष धाम का विकास, जानिए- क्या है धार्मिक महत्व?

नैमिषारण्य तीर्थ तक पहुंचने के लिए जल्द लखनऊ से एक इलेक्ट्रिक बस और हेलीकॉप्टर की सेवा भी शुरू की जाएगी. फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से पूर्णिमा होलिका दहन तक परिक्रमा होती है.

Sitapur News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब काशी, अयोध्या और मथुरा की तर्ज पर सीतापुर के नैमिष धाम को भी संवारने का काम करेगी. 88 हजार ऋषि मुनियों और महर्षि दधीचि की तपोभूमि मां ललिता देवी पावन धाम को वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू कर हो गई है. सीतापुर जिला प्रशासन के जरिए तैयार मास्टर प्लान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पिछले दिनों प्रस्तुतिकरण हुआ. इसके बाद सीतापुर जिलाधिकारी अनुज सिंह ने फेज वाइज नैमिष और मिश्रिख के विकास कार्यों को कराने का एक खाका तैयार कर लिया है.

84 कोसीय और पंच कोसीय परिक्रमा में शामिल होते हैं श्रद्धालु

नैमिषारण्य तीर्थ तक पहुंचने के लिए जल्द लखनऊ से एक इलेक्ट्रिक बस और हेलीकॉप्टर की सेवा भी शुरू की जाएगी. आपको बता दें कि नैमिष धाम के विकास को लेकर पूर्व में तमाम घोषणाएं हुईं लेकिन अमल नहीं हो सका. इस धाम में प्रतिवर्ष 84 कोसीय और पंच कोसीय परिक्रमा होती है, जिसमें देश-विदेश से लाखों साधु संत और परिक्रमार्थी भाग लेते हैं. फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से पूर्णिमा होलिका दहन तक परिक्रमा होती है और मेला लगता है.

Prayagraj: सपा के मंच से मोदी-योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले टीचर पर कार्रवाई, नौकरी से हुआ बर्खास्त

लाखों की संख्या में भक्त मां ललिता देवी मंदिर में शीश नवाते

अमावस्या पर्व पर लाखों श्रद्धालु चक्रतीर्थ और गोमती नदी में स्नान कर पुण्य लाभ कमाते हैं. नवरात्रि पर्व पर लाखों की संख्या में भक्त मां ललिता देवी मंदिर में शीश नवाते है, मुण्डन संस्कार भी नैमिष की धरती पर होते हैं. पितृदर्पण के लिए देश ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में आकर लोग श्राद्ध व तृर्पण करते हैं. मान्यता है कि सीतापुर में पिण्डदान के बाद ही पितरों को मुक्ति मिलती है. नैमिष को अष्टम बैकुण्ठ भी माना जाता है.

CUET UG 2022: सीयूईटी UG पर टेढ़ा हुआ विपक्षी नेताओं का रुख, जानिए- किस बात पर उठाए सवाल

कहा जाता है कि विश्व की सबसे बड़ी धर्म संसद लगी थी. नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ को मध्य केन्द्र माना जाता है. वेदप व्यास ने नैमिष धाम में ही पुराणों की रचना की थी. ऐसी भी मान्यता है 84 कोसीय परिक्रमा की सबसे पहले शुरुआत भगवान श्रीराम ने की थी, जहां-जहां  रुके थे वही बाद में 11 पड़ाव माने गए. कहा जाता है कि हत्याहरण तीर्थ में ब्रम्ह हत्या से मुक्ति के लिए भगवान राम ने स्नान किया था. ऐसी भी मान्यता है कि पांडव जब अज्ञात वास के लिए निकले थे, तब कुछ दिनों के लिए नैमिष धाम क्षेत्र में ही ठहरे थे.

यही वह भूमि है जहां देवताओं को याचक बनकर महर्षि दधीचि के पास आना पड़ा था. वृत्तासुर दैत्य के बध के लिए महर्षि दधीचि ने अपनी अस्थियों का दान किया था. नैमिष धाम के विकास के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट भी किए हैं. फेज वाइज विकास के तैयार मास्टर प्लान पर जिलाधिकारी अनुज सिंह ने एबीपी गंगा संवाददाता पंकज सिंह गौर को जानकारी दी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget