एक्सप्लोरर

Sitapur Police: मेले से अगवा हो गया था मासूम, आंध्र प्रदेश में बेचा, 3 महीने बाद पुलिस ने किया बरामद

Sitapur Police: तीन साल का कार्तिक मौर्य को पिछले साल 27 दिसंबर को अपनी मां के साथ गुलजार शाह मेला देखने गया था. जहां से उसे अगवा कर लिया गया था. पुलिस ने बच्चे को आंध्र प्रदेश से बरामद किया.

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने तीन वर्षीय लड़के को मुक्त कराया है, जिसे यहां से कथित तौर पर अगवा करके आंध्र प्रदेश में एक जोड़े को बेच दिया गया था. ये बच्चा अपनी मां के साथ मेला देखने गया था, तभी सामान खरीदने के दौरान अचानक गायब हो गया था. जिसके बाद हड़कंप मच गया था, परिजनों ने बच्चें के लापता होने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई थी. जिसके बाद से पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही थी.

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीन साल का कार्तिक मौर्य को पिछले साल 27 दिसंबर को अपनी मां के साथ गुलजार शाह मेला देखने गया था. जहां से उसे अगवा कर लिया गया था. उन्होंने कहा कि बच्चे को मुक्त कराकर शनिवार को उसके परिवार को सौंप दिया गया. 

मां के साथ मेला देखने गया था बच्चा
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि मौर्य अपनी मां और परिवार के साथ 'मेला' देखने गया था. शाम करीब पांच बजे जब उसकी मां मेले से सामान खरीद रही थी तभी अचानक ये बच्चा मेला क्षेत्र से लापता हो गया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिवार की शिकायत के आधार पर बिसवां थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कार्तिक को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक परिवार को बेच दिया गया था. मिश्रा ने कहा कि 19 मार्च को लड़के को बचाने और उसे सुरक्षित घर लाने के लिए पुलिस टीम भेजी गईं. एसपी ने कहा कि पुलिस जांच के दौरान बच्चों को अगवा करके नि: संतान दंपत्तियों को बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता का पता चला है. 

एसपी ने बताया कि मानव तस्करी गिरोह में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो पुरुषों अभय वर्मा और उमाशंकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस इस मामले में आगे की जानकारी जुटाने में लग गई है. 

गोरखपुर में नवरात्रि के पहले दिन डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget