एक्सप्लोरर

Sitapur News: छात्र से विवाद के बाद गुस्साए शख्स ने प्रिंसिपल को गोलियों से भूना, हालत गंभीर, इलाके में फैली सनसनी

UP News: यूपी के सीतापुर में प्रधानाचार्य को विद्यालय के ही छात्र ने गोलियों से भून कर घायल कर दिया. घटना के बाद हमलावर छात्र मौके से फरार हो गया.

Sitapur News: सीतापुर (Sitapur) के सदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श रामस्वरूप विद्यालय इंटर कॉलेज जहांगीराबाद के प्रधानाचार्य को शनिवार सुबह विद्यालय के ही छात्र ने गोलियों से भून कर घायल कर दिया. घटना के बाद हमलावर छात्र असलहा सहित मौके से फरार हो गया. विद्यालय में गोलियों की आवाज आने से अफरा-तफरी मच गई. प्रधानाचार्य परिसर में ही गिरकर तड़पने लगे. जानकारी के अनुसार थाना सदरपुर के जहांगीराबाद कस्बे में आदर्श रामस्वरूप विद्यालय इंटर कॉलेज संचालित है

क्या है पूरा मामला? 
दरअसल, शुक्रवार को कक्षा 12 के दो छात्र रोहित सिंह मौर्य और गुरविंदर सिंह का आपस में विवाद हो गया था जिसमें एक छात्र ने दूसरे छात्र की पिटाई कर दी थी. जिसके संबंध में प्रधानाचार्य ने उसे डांट फटकार लगाई थी जिससे क्षुब्ध होकर छात्र गुरविंदर सिंह ने प्रधानाचार्य को जान से मार डालने की नियत से शनिवार सुबह विद्यालय आया. उस समय प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा विधालय में निर्माणाधीन दुकानों और भवन का निरीक्षण कर रहे थे.

इसी बीच छात्र गुरविंदर सिंह ने हाथ में 315 बोर तमंचा लेकर रामसिंह पर फायर झोंक दिया. जैसे ही फायर दागा तो रामसिंह वर्मा कार्यालय की ओर भागे तब तक दौड़कर उसने दूसरा फायर झोंक दिया जो उनके सिर में लगी और वह लहूलुहान हो गए. इतने पर भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने तीसरा फायर झोंका जिससे वह घायल होकर परिसर में ही तड़पने लगे.मौका पाकर हमलावर छात्र गुरविंदर सिंह असलहे के साथ मौके से फरार हो गया.

छात्र ने प्रिंसिपल को मारी गोली
घटना की सूचना मिलते ही परिवारीजन तथा भारी संख्या में छात्र और अभिभावक तथा ग्रामीण इकट्ठा हो गये. पुलिस भी मौके पर पहुंची. गंभीर हालत में राम सिंह वर्मा को परिजन अपने निजी वाहन से सीएचसी ले गये जहां से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां वह जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे थे लेकिन हालत की गम्भीरता को देखते हुए उन्हे लखनऊ रेफर किया जा रहा है.

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सीतापुर एन.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जहांगीराबाद कस्बे में एक विद्यालय है, जहां पर राम सिंह वर्मा एक व्यक्ति हैं जो वहां के प्रिंसिपल हैं, वो विद्यालय माध्यमिक शिक्षा का है. वहीं के छात्र ने उनको गोली मार दी है. शुक्रवार को दो विद्यार्थी प्रैक्टिकल के चार्ट को लेकर लड़ गए थे, उसमें दोनों बच्चे एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक ही क्लास में पढ़ते हैं, उसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुरविंदर ने रोहित की पिटाई कर दी, उसी बात की शिकायत रोहित ने अपने प्रिंसिपल राम सिंह वर्मा से की और राम सिंह वर्मा ने गुरविंदर को डांटा फटकारा ये बात उसको बुरी लग गई. जिसके बाद उसने एक थप्पड़ प्रिंसिपल को रास्ते में मारा था ये बात गार्जियन तक पहुंची थी.  गार्जियन ने आपस में बातचीत करके सुलह करवा दी थी. जिसके बाद वो साइकिल से आया और प्रिंसिपल साहब को नमस्ते करने के बहाने से उनके पास पहुंचा और उसने उनको गोली मार दी, 

यह भी पढ़ें:-

अंकिता मर्डर केस में बड़ा अपडेट, 5 दिन बाद मिला पीड़िता का शव, पिता और भाई ने की शिनाख्त

UP Politics: क्या अवैध कब्जे पर बना है अयोध्या में सीएम योगी का मंदिर? अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान मसूद के बयान पर अभिजीत दिपके का पलटवार, कहा- 'ये विपक्ष नहीं, देश के युवाओं का आंदोलन'
इमरान मसूद के बयान पर अभिजीत दिपके का पलटवार, कहा- 'ये विपक्ष नहीं, देश के युवाओं का आंदोलन'
चंद्रशेखर आजाद ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 25 जुलाई को लखनऊ के प्रदर्शन में होंगे शामिल
चंद्रशेखर आजाद ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 25 जुलाई को लखनऊ के प्रदर्शन में होंगे शामिल
नीट पेपर लीक प्रदर्शन के बीच सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'NTA हटाओ, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें'
नीट पेपर लीक प्रदर्शन के बीच सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'NTA हटाओ, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें'
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget