एक्सप्लोरर

एसआईटी ने चिन्मयानंद से सात घंटे तक की पूछताछ, सील किया गया शयन कक्ष

चिन्मयानंद से विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम ने गुरुवार को करीब सात घंटे तक कड़ी पूछताछ की। चिन्मयानंद के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसआईटी ने चिन्मयानंद से जांच चलने तक शहर छोड़कर बाहर न जाने को कहा है।

शाहजहांपुर, एजेंसी। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री चिन्मयानंद से विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम ने गुरुवार को करीब सात घंटे तक कड़ी पूछताछ की और उनके शयन कक्ष को सील कर दिया। छात्रा के पिता ने स्वामी चिन्मयानंद पर सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका जताई थी।

गौरतलब है कि एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि उसके कई बार गुहार लगाने के बावजूद उत्तर प्रदेश की पुलिस ने न तो प्राथमिकी दर्ज की और न ही आरोपी से पूछताछ की।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह ने शुक्रवार को फोन पर न्यूज एजेंसी को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम छह बजकर 20 मिनट पर पुलिस लाइन स्थित एसआईटी के अस्थाई कार्यालय में चिन्मयानंद से पूछताछ शुरू की गई जो रात करीब एक बजे तक चली।

एसआईटी ने चिन्मयानंद से सात घंटे तक की पूछताछ, सील किया गया शयन कक्ष

सिंह ने बताया कि एसआईटी की टीम कड़ी सुरक्षा में चिन्मयानंद को उनके आवास 'दिव्य धाम' लेकर गई और उनके शयन कक्ष का मुआयना किया। रात अधिक होने के कारण शयन कक्ष सील कर दिया गया। संभावना है कि शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम के विशेषज्ञ शयन कक्ष की जांच करेंगे।

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि एसआईटी ने चिन्मयानंद से जांच चलने तक शहर छोड़ कर बाहर न जाने को कहा है। चिन्मयानंद के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को पीड़िता के कॉलेज के प्रधानाचार्य तथा पीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य से एसआईटी की टीम ने पूछताछ की।

एसआईटी ने चिन्मयानंद से सात घंटे तक की पूछताछ, सील किया गया शयन कक्ष

वहीं, दूसरी और पीड़िता ने एसआईटी को एक पत्र देकर शारीरिक शोषण और दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की मांग की है। सोशल मीडिया पर चिन्मयानंद का कथित तौर पर मालिश कराने का वीडियो वायरल हो रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget