एक्सप्लोरर

गोपीनाथ मुंडे से लेकर अरुण जेटली तक... 5 साल में बीजेपी ने खोए अपने अनमोल रत्न

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। पिछले कुछ सालों में बीजेपी के कई नेता दुनिया से रुखसत हुए। आइये नजर डालते है पिछले कुछ सालों में बीजेपी ने अपने किन नेताओं को गंवाया।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। गोपीनाथ मुंडे, अनिल माधव दवे, अटल बिहारी वाजपेयी, अनंत कुमार, मनोहर पर्रिकर, सुषमा स्वराज और अब अरुण जेटली। बीजेपी के ये कद्दावर नेता अब इस दुनिया में नहीं है। पिछले कुछ सालों में गोपीनाथ मुंडे से लेकर सुषमा स्वराज तक बीजेपी को इन नेताओं के चले जाने से बड़े झटके लगे। कहना गलत नहीं होगा कि बीजेपी के लिए इन नेताओं की भरपाई करना आसान नहीं होगा। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन की खबर ने भी बीजेपी नेताओं को अंदर से झकझोर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमित शाह तक तमाम नेता सुषमा स्वराज को याद कर रहे हैं। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

साल 2014 से लेकर 2019 तक... पिछले लगभग पांच सालों में बीजेपी ने इन बड़े नेताओं को खोया है।

गोपीनाथ मुंडे (3 जून 2014) साल 2014 में पहली बार बीजेपी ने अपने दम पर सरकार बनाई थी। मोदी सरकार बने कुछ ही दिन हुए थे कि एक हादसे में केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की निधन की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया। 3 जून 2014 को जब केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे दिल्ली से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंच रहे थे, उससे पहले ही उनका सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मुंडे की जान नहीं बचाई सकी। गोपीनाथ मुंडे से लेकर अरुण जेटली तक... 5 साल में बीजेपी ने खोए अपने अनमोल रत्न

अनिल माधव दवे (18 मई 2017) मोदी सरकार में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का निधन 18 मई 2017 को हुआ था। 61 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। काफी प्रयासों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अटल बिहारी वाजपेयी (16 अगस्त 2018) बीजेपी के सबसे बड़े नेताओं में से एक भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में अलग ही मुकाम हासिल किया था। बीजेपी के पहले प्रधानमंत्री रहे वाजपेयी काफी समय से बीमार चल रहे थे। वो राजनीति से संन्यास ले चुके थे। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। लंबी बीमारी के बाद एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। गोपीनाथ मुंडे से लेकर अरुण जेटली तक... 5 साल में बीजेपी ने खोए अपने अनमोल रत्न

अनंत कुमार ( 12 नंवबर 2018) मोदी सरकार के एक और मंत्री अनंत कुमार का 59 वर्ष की आयु में 12 नवंबर 2018 को निधन हो गया था। अनंत कुमार कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ से सांसद अनंत कुमार का निधन बेंगलुरु के अस्पताल में ही हुआ।

मनोहर पर्रिकर (17 मार्च 2019) सादगी की मिसाल पेश करने वाले मनोहर पर्रिकर चार बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे। मोदी सरकार में उन्हें अहम रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी गई थी। बेहद ईमानदार मनोहर पर्रिकर ने पैंक्रियाटिक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के बाद 63 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पर्रिकर की सादगी की गोवा ही नहीं बल्कि देश के लोग भी दिवाने थे। मुख्यमंत्री रहते हुए वो कई बार स्कूटी से भी निकल जाते थे। इसलिए उन्हें स्कूटी वाला मुख्यमंत्री भी कहा जाता था। गोपीनाथ मुंडे से लेकर अरुण जेटली तक... 5 साल में बीजेपी ने खोए अपने अनमोल रत्न

सुषमा स्वराज (6 जुलाई 2019) प्रखर वक्ता के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। सुषमा स्वराज 1998 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं। बता दें कि सुषमा स्वराज दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। गोपीनाथ मुंडे से लेकर अरुण जेटली तक... 5 साल में बीजेपी ने खोए अपने अनमोल रत्न

यह भी पढ़ें: भावुक आडवाणी बोले... जन्मदिन पर सुषमा लाती थी फेवरेट चॉकलेट केक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget