एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले सपा को लगा बड़ा झटका, हाथरस से पूर्व विधायक अमर सिंह ने थामा बसपा का दामन

UP Election News: लोकसभा चुनाव 2024 की प्रकिया जारी है. वहीं नेताओं का दल-बदल का सिलसिला जारी है. चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका लगा है. हाथरस से सपा के पूर्व विधायक ने बसपा का दामन थाम लिया है.

Lok Sabha Election 2024:  लोकसभा चुनाव 2024 से पहले समाजवादी पार्टी के लिए हर रोज मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. जहाँ एक ओर समाजवादी पार्टी के कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं तो वहीं दूसरी ओर अब लोकसभा हाथरस में भी समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक के द्वारा समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ दिया है और बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है जिसके बाद लोकसभा हाथरस के समीकरण निश्चित तौर पर बदलते हुए नजर आ रहे है.

दरअसल पूरा मामला लोकसभा हाथरस का है जहां 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. जहां समाजवादी पार्टी के सिकंदराराऊ विधानसभा से विधायक अमर सिंह यादव ने बसपा का दामन थाम लिया है. अमर सिंह यादव के द्वारा अब बसपा प्रत्याशी को समर्थन दे दिया है और 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को जिताने की जनता से अपील की है. पूर्व सपा विधायक का अखिलेश यादव व लोकसभा हाथरस के प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाने के बाद बसपा का दामन थामा है.

अमर सिंह ने अखिलेश पर लगाया अनदेखी का आरोप
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक के द्वारा बीते दिन अखिलेश यादव पर सिकंदराराऊ विधानसभा में हुई जनसभा में अनदेखी के आरोप लगाए है. पूर्व विधायक का कहना है सिकंदराऊ विधानसभा से वह पूर्व में विधायक रह चुके है. लेकिन अखिलेश यादव जब सिकंदराराऊ विधानसभा  में जसवीर वाल्मीकि के लिए जनसभा करने पहुंचे थे तो इस दौरान उनके द्वारा अखिलेश यादव का अभिवादन किया. लेकिन अखिलेश यादव के द्वारा उन्हें नकारते हुए अन्य लोगों से बातचीत की. अखिलेश यादव के द्वारा पूर्व विधायक से बातचीत नहीं की और पूरे तरीके से उनको अनसुना कर दिया

'सपा अपने मुख्य मुद्दों को भूल चुकी है'
अमर सिंह यादव का आरोप है कि समाजवादी पार्टी मुख्य मुद्दों को भूल चुकी है और अपने कार्यकर्ताओं को लापरवाही की नजर से देख रही है. अमर सिंह यादव के द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की करारी हार के दावे किए हैं, अब देखना ये  होगा 2024 के लोकसभा चुनाव में अमर सिंह यादव के बसपा में जाने के बाद समाजवादी पार्टी पर इसका किस तरीके का असर देखने को मिलेगा. फिलहाल अमर सिंह यादव के द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए बसपा के चुनाव प्रचार की तैयारी शुरू कर दी है. बसपा का चोला पहनने के बाद बसपा के गुणगान किये जा रहे है.

ये भी पढ़ें: अफजाल अंसारी ने हाईकोर्ट से फैसले के आहट के बीच किया बड़ा फैसला! इस बेटी को सौंप सकते हैं सियासी विरासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget