एक्सप्लोरर

सिद्धार्थनगर में बाबा साहब की मूर्ति हटाने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में बवाल, पथराव का वीडियो वायरल

UP News: सिद्धार्थनगर जिले के समोगरा गांव में बाबा साहब की प्रतिमा को हटाने आई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. जिसके जवाब में पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग करके स्थिति को काबू में किया.

UP News: यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के समोगरा गांव में कुछ दिनों पहले बिना अनुमति के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की गई थी. इस बात की जानकारी जैसे ही एसडीएम बांसी को मिली तो वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मूर्ति हटाने लगी. इस दौरान बांसी तहसील, बांसी पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई. साथ ही पुलिस और राजस्व कर्मियों पर वहां मौजूद ग्रामीणों ने पथराव करना शुरू कर दिया.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में ग्रामीण पुलिस पर पथराव करते नजर आ रहे हैं. जिसके जवाब में पुलिस हल्का बल प्रयोग करते दिखाई दे रही है. ग्रामीणों द्वारा पथराव में बांसी नायब तहसीलदार सहित कुछ अन्य कर्मचारियों को हल्की चोटें आई है. हालांकि क्षेत्र में स्थिति काबू में है.

पुलिस प्रशासन ने बाबा साहब की प्रतिमा को सम्मानपूर्वक हटाया
पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण करते हुए बाबा साहब की मूर्ति को सम्मानपूर्वक वहां से हटा दिया है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है. इसके साथ ही जो भी कानून को हाथ में लेने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के समोगरा गांव का है. जहां निजी जमीन पर कुछ ग्रामीणों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को स्थापित किया था।

मामले में सीओ बांसी मयंक द्विवेदी ने बयान देते हुए कहा कि, बाबा साहब की मूर्ति को स्थापित करने के लिए किसी भी तरह का परमिशन नहीं लिया गया. नियम के तहत किसी भी महापुरुष की कोई भी प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है. प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के विशेष वर्ग में आक्रोश देखने को मिल रहा है.

(सिद्धार्थनगर से चंदन श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- बदायूं में नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले में इस वजह से टली सुनवाई, अगली डेट 28 मई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget