एक्सप्लोरर

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में शख्स ने डॉक्टर पर लगाया जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, केस दर्ज

UP News: सिद्धार्थनगर में एक व्यक्ति ने चिकित्सक पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और फर्जी आधार कार्ड बनवाने का आरोप लगाया है.

Siddharthnagar News: अपने कर्मचारी को कथित रूप से मुसलमान बनाने को लेकर एक डॉक्टर पर मामला दर्ज किया गया है. युवक ने डॉक्टर पर जबरन धर्म परिवर्तन (Religion change) कराने और फर्जी आधार कार्ड (Aadhar Card) बनवाने का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है.

करम हुसैन नाम से बनवाया था आधार कार्ड
पुलिस के अनुसार इटवा थाना क्षेत्र के रामराज यादव ने आरोप लगाया कि वह एक निजी क्लीनिक में काम करता था, जहां डॉ. फारूकी ने 2019 में उसे मुसलमान बन जाने के लिए मजबूर कर दिया. उसने कहा कि उससे कुरान की आयतें पढ़वायी गयी एवं करम हुसैन के नाम से उसका आधार कार्ड बनवाया गया. रामराज यादव ने यह भी आरोप लगाया कि उसने सरकारी अधिकारियों एवं पुलिस से मिलने का प्रयास किया लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिला. पुलिस के अनुसार यादव की शिकायत पर डॉक्टर एवं दो अन्य पर उत्तर प्रदेश अवैध धर्मांतरण रोकथाम कानून एवं धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज किया गया है.

UP News: 19 साल पुराने हत्या के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बरी किए जाने की अपील पर हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

डॉक्टर ने फर्जी मुकदमें में फंसाने का लगाया आरोप
आपको बता दें कि रामराज यादव ने इटवा थाने में दिए अपने तहरीर में कहा है कि वह डुमरियागंज में क्लीनिक चलाने वाले डा. फारूकी कमाल के यहां झाड़ू पोंछा लगाने का कार्य करता था. उन्होंने जबरन उसका आधार कार्ड अकरम हुसैन के नाम से बनवा दिया और वर्ष 2019 में मस्जिद में ले जाकर कलमा पढ़ा दिया. उसके नाम पर जो पहले अधार कार्ड बना था उसे फाड़ कर फेंक दिया, लेकिन उसके बैंक पासबुक पर उसका वास्तविक नाम ही दर्ज है. वह अपना आधार कार्ड ठीक कराने 22 मार्च को पत्नी के साथ डुमरियागंज जा रहा था तो उक्त डा. ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे शाहपुर में रोका और गाली देते हुए कहा कि तुम्हारा धर्म परिवर्तन हो चुका है. अगर दोबारा हिंदू बनने का प्रयास करोगे तो फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा और जान से मरवा दूंगा.

यह भी पढ़ें-

UP Vidhan Parishad Elections Live: विधान परिषद चुनाव के लिए वोटिंग हुई शुरू, 36 सीटों पर BJP सपा के बीच सीधा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget