एक्सप्लोरर

Siddharthnagar: यूपी बिजली विभाग में 60 लाख रुपये के गबन से हड़कंप, टेक्नीशियन ने ऐसे रचा खेल

Siddharthnagar News: इस मामले की जब जांच की गई तो पता चला कि साल 2023 में चार अप्रैल तक संग्रहित धनराशि में साठ लाख रुपये से अधिक विभाग में जमा ही नहीं किया गया था.

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज विद्युत निगम में 60 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. जहां टेक्नीशियन के पद पर तैनात मनोज कुमार ने विभाग को लाखों रुपये का चूना लगा डाला. इस पूरे मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब बिजली की खपत और बिलिंग की धनराशि में गड़बड़ी दिखाई दी. जिसके बाद आरोपी मनोज सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज किया गया है. 

खबर के मुताबिक डुमरियागंज के अधीन 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र ग्रामीण पर मनोज कुमार को टेक्नीशियन पद पर तैनात किया गया था. जिसके बाद यहां बिजली की खपत और जमा किए गए बिल की राशि में गड़बड़ी की बात सामने आई. इस मामले में जब अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने जांच शुरू की तो 60 लाख रुपये से ज्यादा के गबन का भंडाफोड़ हो गया. 

टेक्नीशियन ने किया 60 लाख का गबन
संतोष त्रिपाठी ने जब मामले की तहक़ीक़ात की तो पता चला कि साल 2023 में चार अप्रैल तक संग्रहित धनराशि में साठ लाख रुपये से अधिक विभाग में जमा ही नहीं किया गया था. इस खेल में कई और लोगों के भी शामिल होने की बात सामने आई है. जो सबकुछ जानने के बाद भी चुप्पी साधे रहे. जबकि नियमानुसार विद्युत निगम में प्रतिदिन का लेखा-जोखा दर्ज किया जाता है. 

इस बारे में जानकारी देते हुए संतोष त्रिपाठी ने बताया कि डुमरियागंज विद्युत निगम पर टेक्नीशियन मनोज कुमार ने 2023 में चार अप्रैल तक विद्युत बिल के विरूद्ध आनलाइन राजस्व वसूली का कार्य किया था. निगम द्वारा उनको स्वतंत्र आईडी/पासवर्ड प्रदान दी गई थी. मनोज कुमार द्वारा किए गए राजस्व संग्रह एवं इस खंड के राजस्व बैंक खाते में जमा कराई गयी धनराशि का जब मिलान किया गया तो पता चला कि अप्रैल 2022 से अप्रैल 2023 तक की अवधि में राजस्व संग्रह कुल धनराशि 8,41,70,218 रुपये के सापेक्ष धनराशि जमा होनी चाहिए थी लेकिन इसमें से करीब 7,81,54,752 रुपये खंड के राजस्व खाते में जमा किए गए. 

शेष राजस्व संग्रह की धनराशि 60,15,425 रुपये खंड के राजस्व खाते में जमा ही नहीं किए गए. ये गड़बड़ी सामने आने के बाद विभाग की ओर से आरोपी टेक्नीशियन के खिलाफ डुमरियागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गईं है. आरोप को उसके पद से सस्पेंड भी कर दिया गया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे कि कार्रवाई शुरू कर दी है. 

इनपुट- चन्दन कुमार श्रीवास्तव

Aligarh News: अब खुले आसमान नहीं गुजरेंगी बेसहारा लोगों की सर्द रातें, प्रशासन की ओर से की गई तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget