एक्सप्लोरर

Siddharthnagar Cylinder Blast: यूपी के सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा, रेस्टोरेंट में रखे सिलेंडर में धमाका, छह लोग लोग झुलसे

UP News: सिद्धार्थनगर के बांसी थाना क्षेत्र में संचालित एक रेस्टोरेंट मे रखे सिलेडर में आग लगने से धमाका हो गया. इस घटना में छह पुलिसकर्मी झुलस गए हैं. धमाके से अगल-बगल की दिवारों में दरार पड़ गई. 

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के बांसी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर फटने (Siddharthnagar Cylinder Blast) से कोतवाल समेत छह पुलिस कर्मी झुलस गए हैं. घटना आज सुबह 6: बजे की है. सभी घायल पुलिस कर्मियों को मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में भर्ती कराया गया है. तहसील भवन के सामने स्थित नंदलाल ज्वेलर्स की बिल्डिंग के बेसमेंट में चीफेस्ट कैफे नामक रेस्टोरेंट संचालित होता है. अभी सात दिन पहले ही इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, सुबह पांच बजे रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हमेशा की तरह काम करना शुरू किया था. तभी एक सिलेंडर में आग गई देखते ही देखते आग ने रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया. बांसी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली तो कोतवाल राम कृपाल शुक्ला फायर ब्रिगेड को सूचना देकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. वह टीम के साथ आग बुझाने में जुटे थे, तभी रेस्टोरेंट में रखे एक अन्य सिलेंडर में भी आग पकड़ ली. जिससे सिलेंडर फट गया और बांसी के कोतवाल रामकृपाल शुक्ला समेत अग्निशमन दल के पांच पुलिस कर्मी भी गंभीर रूप से झुलस गए.

एचडीएफसी बैंक की दीवार में भी आई दरार
कोतवाल को छोड़ अन्य पुलिस कर्मियों की स्थिति गंभीर है. उन्हें मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में भर्ती कराया गया है. झुलसे पुलिस कर्मियों में फायर सर्विस सिद्धार्थनगर के रविन्द्र कुमार यादव, सत्यवीर यादव, संतोष कुमार चौरसिया एवं तेज बहादुर यादव के साथ बांसी कोतवाली के उप निरीक्षक विजय प्रकाश दीक्षित शामिल हैं. रेस्टोरेंट के ऊपर ही एचडीएफसी बैंक की शाखा है. इसी के बगल में नन्दलाल ज्वेलर्स व एक जिम सेंटर है. गैस सिलेंडर के फटने से सभी की दीवारों में दरारें आ गई है. किसी भी प्रतिष्ठान में कोई सामान का नुकसान नहीं हुआ है.

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया है कि आज सुबह 6:00 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी, सूचना प्राप्त ही फायर सर्विस के लोग और पुलिस के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने उसे पर काबू पाने की कोशिश की तभी वहां पर एक सिलेंडर था जो कि ब्लास्ट हुआ जिससे हमारे 6 पुलिसकर्मी घायल हुए है. कानून व्यवस्था की स्थिति समान्य है.

(चंदन कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

ये भी पढे़ं: यूपी उपचुनाव में सपा की हार से कांग्रेस को मिली संजीवनी, अखिलेश यादव पर बढ़ेगा दबाव!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget