एक्सप्लोरर

Watch: नाराज महिला ने पति को विवाद बढ़ने पर पेड़ से बांधा, बेटे के साथ मिलकर की पिटाई

Siddharthanagar Viral Video: सिद्धार्थनगर में पति से विवाद के बाद पत्नी ने उसको पेड़ से बांध कर जमकर पिटाई की. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

Siddharthanagar News Today: सिद्धार्थनगर जिले की एक वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है. जहां एक महिला ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद अपने पति को गांव के मंदिर के पास बने पेड़ से बांध दिया. इस दौरान मौके पर मौजूद किसी ने घटना की वीडियो बना ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 

यह पूरा मामला सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के टेकनार गांव का है. टेकनार गांव की एक महिला अपने पति से नाराज हो गई और गांव के बाहर बने मंदिर के पेड़ से बांध दिया. इतना ही नहीं महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति की जमकर पिटाई की. बताया जा रहा है कि व्यक्ति की दो पत्नियां है. 

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गई. यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और जांच पड़ताल में जुट गई है.  

मिली जानकारी के मुताबिक, चिल्हिया थाना क्षेत्र के टेकनार गांव निवासी गौरीशंकर की पहली पत्नी से एक बेटा है. हालिया दिनों गौरीशंकर ने एक और महिला से प्रेम विवाह किया. पति गौरीशंकर जब दूसरी पत्नी को लेकर घर पहुंचा तो पहली पत्नी घर छोड़कर दूसरी जगह रहने लगी. 

भरण पोषण को लेकर था विवाद
पहली पत्नी ने पति गौरीशंकर पर न्यायालय में भरण पोषण को लेकर केस कर दिया था. किसी कारण से न्यायालय में पहली पत्नी के भरण पोषण का मुकदमा खारिज हो गया. इसको लेकर कई बारे थाने के अलावा सभ्रांत व्यक्तियों के बीच पंचायत हुई, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकला.

शुक्रवार को पहली पत्नी बेटे के साथ गांव पहुंची और पति गौरीशंकर को पेड़ से बांध दिया. बताया जा रहा है कि महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति की पिटाई भी की. ये देख मौके पर गांव के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी.

पुलिस ने क्या कहा?
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पति को पेड़ छुड़वाया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. घटना के आईओ इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद ने बताया कि संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया और आगे की जांच की जा रही है.  

(सिद्धार्थनगर से चंदन कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Watch: अधिकारियों से मांगा कंबल तो नेत्रहीन का SDM और तहसीलदार के सामने उड़ा गया उसका मजाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget