एक्सप्लोरर

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद HC का फैसला सुरक्षित, गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज है मुकदमा

Shrikant Tyagi Latest News: श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. श्रीकांत त्यागी ने गैंगस्टर के दर्ज मुकदमे में इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी की थी.

Shrikant Tyagi Bail Plea: नोएडा के गालीबाज श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. श्रीकांत त्यागी ने गैंगस्टर के दर्ज मुकदमे में इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी की थी. उसे तीन मुकदमों में सेशन कोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी है.सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने जजमेंट रिजर्व रखा है. बता दें कि श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी अनु त्यागी ने पुलिस पर बर्बरता के आरोप लगाए थे.

सीनियर एडवोकेट जीएस चतुर्वेदी और अधिवक्ता अमृता राय मिश्रा ने श्रीकांत त्यागी का पक्ष रखा. जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई. इससे पहले श्रीकांत त्यागी गाली गलौज के मामले में जमानत मिली थी. श्रीकांत त्यागी को पहले आईपीसी की धाराओं 354, 420 और गाली गलौज के मामले में जमानत मिली थी. श्रीकांत त्यागी पर चार मुकदमे दर्ज थे, जिसमें से अब सभी में जमानत मिल गई है.

जानें- क्या था मामला?

पांच अगस्त को श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक महिला को गाली-गलौज देता नजर आ रहा था. मामले के तूल पकड़ने के बाद त्यागी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. केस दर्ज होने के बाद त्यागी फरार चल रहा था. पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था. उसकी तलाश के लिए पुलिस की 12 टीमें लगाई गई थीं, आखिरकार उसे मेरठ से पकड़ कर जेल भेज दिया गया.

पत्नी अनु त्यागी ने किया था प्रेस कॉन्फ्रेंस

श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के मामले में उसकी पत्नी अनु त्यागी और त्यागी समाज ने गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था. इस दौरान अनु त्यागी (Anu Tyagi) ने कहा कि जिस तरह का यह मामला है, यह बिल्कुल गलत दिशा में गया है. एक षडयंत्र के तहत श्रीकांत त्यागी को इसमें शामिल किया गया. अनु त्यागी ने पुलिस पर बर्बरता के आरोप लगाए.अनु त्यागी ने कहा, 'उनके पति केवल पेड़ लगा रहे थे, वे उत्तेजित हो गए, वह महिला वहां रहती नहीं थी. इस प्रकारण को मैं बार-बार दोहरा चुकी हूं. आज त्यागी समाज और मैं इस बात को दोहरा रहे हैं कि हमें न्याय मिले. हमारे साथ पुलिस द्वारा गलत कार्रवाई की गई है. गैंगस्टर एक्ट के तहत श्रीकांत त्यागी पर कार्रवाई की गई. उस महिला का पति वहां पर मौजूद था और चुपके से वीडियो बना रहा था. हम शुरू से ही इस मामले में खामोश रहे, हमारी चुप्पी ने हमें मुजरिम बना दिया. 

ये भी पढ़ें-

UP Politics: सीएम योगी से चर्चा... अखिलेश के खिलाफ मोर्चा! अब डिप्टी सीएम ने माना मित्र, क्या BJP के साथ जाएंगे ओपी राजभर?

UP Monsoon Session: मानसून सत्र से शिवपाल सिंह यादव की दूरी, आखिर क्यों नहीं आ रहे विधानसभा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget