एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: 22 जनवरी से पहले केसरियामय हुई ताजनगरी आगरा, श्रीराम शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले माहौल भक्तिमय होने लगा है. आगरा में 22 जनवरी को उत्सव के तौर पर मनाने का आह्वान किया गया. श्रीराम की शोभात्रा पर पुष्प वर्षा की गई.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में ऱामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भक्तों का उत्साह चरम पर है. 22 जनवरी को रामलला टेंट से निकलकर महल में विराजेंगे. राम मंदिर के उद्घाटन का आयोजन धूमधाम से मनाने की तैयारी है. आगरा की सड़कों पर शुक्रवार को राम भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. लोगों ने भगवान राम की विशाल शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं आरती कर स्वागत किया गया. बड़ी संख्या में लोगों ने बालरूप भगवान राम के दर्शन कर खुद को सौभाग्यशाली माना.

बिजली घर चौराहे से निकली भगवान राम की शोभायात्रा

बिजली घर चौराहे से निकली भगवान राम की शोभायात्रा नामनेर हनुमान मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गई. श्रीराम की शोभायात्रा में माहौल केसरिया नजर आने लगा. लोग हाथ में राम नाम का ध्वज लेकर और गले में राम नाम की पट्टिका डालकर चल रहे थे. युवा और महिलाएं भी राम की शोभायात्रा में शामिल हुईं. हर्षोल्लास के आलम में राम भक्त खुशी से झूम रहे थे. शोभायात्रा के आयोजकों ने कहा कि 22 जनवरी को ऐतिहासिक दिन साबित होनेवाला है. लंबी लड़ाई के बाद शुभ अवसर आया है.

जगह-जगह फूलों की बारिश और आरती से हुआ स्वागत

रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे. उन्होंने बताया कि भगवान राम की शोभायात्रा का मकसद लोगों को जागरूक करना है. लोग 22 जनवरी के उत्सव पर घरों, मंदिरों और मठों में दीप जलाएं. केसरिया ध्वज के साथ निकले राम भक्त लोगों को संदेश दे रहे थे. फूलों से सजे रथ पर बालरूप भगवान राम और आगे लोगों का काफिला चल रहा था. 22 जनवरी 2024 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा. आगरा में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव अभी से देखा जा रहा है. चारों तरफ जय श्रीराम के नारे गूंज रहे हैं. धूमधाम से निकाली गई भगवान राम की विशाल शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही. 

UP MLC By Election Result: बीजेपी के दारा सिंह चौहान ने निर्विरोध जीत की दर्ज, ओंकारनाथ चौरसिया का नामांकन पत्र खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget